फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ की तस्वीरों से देखें खूबसूरती, कल से देख सकेंगे यह नजारा

Sun, 06 Sep 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
See in pictures Sarnath holy place of Lord Buddha open for people and tourist on monday in varanasi
सारनाथ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के कारण लगाए गए 25 मार्च से लॉकडाउन में हर पर्यटन स्थल को बंद कर दिया था। इसके बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया में इन्हें खोलने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह अब वाराणसी में भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ पर्यटकों के लिए छह महीने बाद सोमवार से खुलने जा रहा है।

See in pictures Sarnath holy place of Lord Buddha open for people and tourist on monday in varanasi
Sarnath - फोटो : Incredible India

जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से स्मारक परिसर सात सितंबर से खोले जाएंगे। बिना मास्क किसी को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सारनाथ का पर्यटन स्थल सोमवार से फिर गुलजार होगा।

See in pictures Sarnath holy place of Lord Buddha open for people and tourist on monday in varanasi
इसकी शुरुआत सारनाथ के उत्खनित स्थल से सात सितंबर हो होगी। तत्पश्चात बारी-बारी से चौखडी स्तूप, लाल खां का मकबरा, राजघाट एवं मान सिंह की वेधशाला और संग्रहालय पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्खनित स्थल में पर्यटकों की एंट्री के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। पर्यटकों को दिन में 10 बजे से सायं 5 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। पर्यटकों को सिर्फ ई-टिकट द्वारा प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
See in pictures Sarnath holy place of Lord Buddha open for people and tourist on monday in varanasi

बगैर मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
सारनाथ के पर्यटन स्थलों में प्रवेश करने के लिए मास्क जरूरी है। बिना मास्क किसी भी पर्यटक को स्मारक परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूरे परिसर को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। कर्मचारी एवं पर्यटक शारीरिक दूरी के निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे। स्मारक के प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइज करने एवं थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
See in pictures Sarnath holy place of Lord Buddha open for people and tourist on monday in varanasi

संग्रहालय रहेगा बंद
सारनाथ संग्रहालय में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण इसे पर्यटकों के लिए फिलहाल नहीं खोला जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से संग्रहालय परिसर में विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में अत्यधिक वोल्टेज की आपूर्ति हो रही है, जिससे संग्रहालय के कई उपकरण जल गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed