फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   child dies day after his birthday following explosion general store blast heard up to 200 meters away

यूपी: बर्थडे के अगले दिन 5 साल के मासूम की मौत, जनरल स्टोर में हुआ था विस्फोट; 200 मीटर दूर तक धमाके की आवाज

Sat, 19 Sep 2026 10:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 10:23 PM IST
सार

कपसेठी बाजार के जायसवाल जनरल स्टोर की तीसरी मंजिल पर प्लास्टिक के बोरे में रखे संदिग्ध विस्फोटक में शनिवार सुबह धमाका हो गया। पांच वर्षीय कार्तिक जायसवाल गंभीर रूप से घायल हुआ। निजी अस्पताल से मंडलीय अस्पताल रेफर किए गए बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
child dies day after his birthday following explosion general store blast heard up to 200 meters away
पूरा मकान हो गया क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपसेठी बाजार में शनिवार सुबह एक जनरल स्टोर में अचानक विस्फोट से पांच साल के मासूम कार्तिक जायसवाल की मौत हो गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बारजा ढह गया। दुकान के दरवाजे, खिड़की और दीवार की रेलिंग टूट गई। बाजार से लगभग 200 मीटर दूर तक धमाके से ग्रामीण दहल गए। 

विज्ञापन


भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज से बच्चे के शव को पुलिस ने पंचायतनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया। रात में गोमती जोन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था। शुक्रवार को कार्तिक का पांचवां जन्मदिन था। ननिहाल से कार्तिक रात में ही घर लौटा था। 

विज्ञापन

खिलौने आदि भी ननिहाल से उपहार में कार्तिक को मिले थे। खिलौने लेकर वह तीसरी मंजिल पर गया था। अचानक फुलझड़ी जलाने के दौरान ही तेज धमाका हो गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता आशीष और मां का रो-रोकर हाल खराब हो गया।

कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आशीष जायसवाल का मकान है। मकान में ही जायसवाल जनरल स्टोर संचालित है। सुबह लगभग 8 बजे के बाद आशीष का बेटा कार्तिक जायसवाल खेलते हुए तीसरी मंजिल की दुकान पर जा पहुंचा। इस बीच वह फुलझड़ी जलाने का प्रयास कर रहा था कि अचानक एक बोरे में तेज धमाका हो गया। धमाके की गूंज से मकान समेत बाजार दहल उठा। तीसरे तल के आगे का बारजा ढह गया। दुकान की रेलिंग, खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन

कार्तिक जायसवाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया। परिजन तुरंत उसे लेकर कपसेठी चौराहे स्थित शर्मा क्लिनिक पर गए, जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने हेरिटेज अस्पताल में रेफर किया। उपचार के दौरान मौत हो गई।वहीं, स्थानीय लोगों को कहना है कि एक माह बाद ही दशहरा और दिवाली है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed