फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों का मस्ती में गुजरा पहला दिन, देखें तस्वीरें

Tue, 03 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 03 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
School open after summer vacation and children have fun in first day
student - फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टियां खत्म हुईं और स्कूलों में पसरा सन्नाटा सोमवार को टूट गया। बनारस सहित पूर्वांचल में भी ग्रीष्मावकाश के बाद दो जुलाई से परिषदीय विद्यालयों के साथ माध्यमिक स्कूल खुल गए। स्कूल खुल जाने से सड़कों से लेकर स्कूल तक का नजारा बदल गया। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई तो कुछ बच्चे स्कूल ना जाने को लेकर रोए भी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
School open after summer vacation and children have fun in first day
student - फोटो : अमर उजाला

लंबी छुट्टियों के बाद अपने दोस्तों से मिलकर बच्चों के चेहरे खिल गए। पहला दिन पढ़ाई कम और मस्ती के साथ ज्यादा गुजरा। उधर स्कूल खुलने से सुबह जहां सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। वहीं छुट्टी के समय शहर में जाम का झाम भी झेलना पड़ा। 

 
School open after summer vacation and children have fun in first day
student - फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से खुले कई परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन यूनिफार्म बांटा गया। यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे थे। उधर कुछ स्कूलों की शुरूआत प्रार्थना से हुई। करीब डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद दोस्त मिले। किसी ने हाथ मिलाया तो कोई गले मिला। एक-दूसरे से ढेर सारी बातें की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
School open after summer vacation and children have fun in first day
student - फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों ने भी बच्चों से छुट्टियों के अनुभव जाने। कुछ कक्षाओं में अप्रैल में पढ़ाए गए सिलेबस का रिवीजन कराया गया। उधर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की पोल खुल गई। यहां शिक्षक तो दिखे लेकिन स्कूल आने वाले बच्चों की संख्या बेहद कम रही।

 
विज्ञापन
School open after summer vacation and children have fun in first day
student - फोटो : अमर उजाला
पूर्व माध्यमिक स्कूल कबीचौरा में कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या महज 10-12 तो कहीं पर 25-30 बच्चों ने उपस्थित दर्ज कराई। ज्यादातर स्कूलों में चारों ओर अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। गंदगी फैली रही। नल खराब पड़े होने से शुद्ध पानी पीने को नहीं मिला। शौचालयों की स्थिति भी खराब दिखी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed