Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   setback for Trump in court New attempt to revoke birthright citizenship blocked find out what ruling says

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका: जन्म से नागरिकता छीनने की नई कोशिश पर लगाई रोक; जानें फैसले में क्या-क्या कहा

Thu, 26 Nov 2026 08:21 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 26 Nov 2026 08:21 AM IST
सार

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस नए आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत अमेरिका में पैदा होने वाले कुछ बच्चों को जन्मसिद्ध नागरिकता देने से इनकार किया जाना था। इस आदेश में विदेशी कर्मचारियों, कुछ खास श्रेणियों के विदेशी नागरिकों और सरोगेसी के जरिए जन्म लेने वाले बच्चों को शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
setback for Trump in court New attempt to revoke birthright citizenship blocked find out what ruling says
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता देने के नियमों में बदलाव करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और कोशिश को अदालत ने रोक दिया है। वॉशिंगटन की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन के नए आदेश पर रोक लगाते हुए साफ कहा कि राष्ट्रपति अपनी मर्जी से अमेरिकी संविधान में दिए गए नागरिकता के अधिकार में नई शर्तें नहीं जोड़ सकते। इस मामले में अमेरिकी सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) ने प्रभावित परिवारों की ओर से अदालत में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


पहले आदेश के बाद ट्रंप ने निकाला नया रास्ता
यह मामला नाथन बनाम ट्रम्प के नाम से जाना जा रहा है। ट्रंप ने 6 अगस्त को एक नया कार्यकारी आदेश जारी किया था। इसका मकसद अमेरिका में पैदा होने वाले कुछ बच्चों को जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता से बाहर रखना था। इससे पहले जून में सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के नागरिकता से जुड़े पुराने आदेश पर रोक लगा चुका था। इसके बाद प्रशासन ने नए आदेश के जरिए कुछ और श्रेणियों के बच्चों को नागरिकता के दायरे से बाहर करने की कोशिश की।
विज्ञापन


किन बच्चों की नागरिकता पर था खतरा?
ट्रंप के नए आदेश में उन बच्चों को निशाना बनाया गया था, जिनके माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक नहीं है। इसमें कुछ खास श्रेणियां शामिल थीं। मसलन, ऐसे माता-पिता जिन्हें प्रशासन ने 'दुश्मन देश का विदेशी नागरिक' माना है, विदेशी सरकारों के कर्मचारी और वे लोग जो अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर नागरिकता हासिल करने की योजना बनाते हैं। इस आदेश में उन परिवारों को भी शामिल किया गया था, जो पैसे देकर सरोगेसी के जरिए अमेरिका में बच्चे को जन्म दिलवाते हैं। यानी व्यावसायिक सरोगेसी के मामलों में पैदा हुए बच्चों की नागरिकता पर भी सवाल खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विदेशी दूतावासों के कर्मचारियों पर भी लागू था नियम
नए आदेश का दायरा सिर्फ विदेशी राजदूतों तक सीमित नहीं था। इसमें दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में काम करने वाले कुछ अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया गया था। ऐसे कर्मचारी, जो अपनी सरकारी जिम्मेदारी निभाने के लिए अमेरिका में रह रहे हैं, उनके बच्चों को भी इस आदेश के तहत नागरिकता से वंचित करने की कोशिश की गई थी। ट्रंप प्रशासन का तर्क था कि इन श्रेणियों के लोग अमेरिकी संविधान के तहत मिलने वाले जन्मसिद्ध नागरिकता के अधिकार के दायरे में नहीं आते।

अदालत ने क्या कहा?
अदालत ने प्रशासन की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति अमेरिका में पैदा होने वाले बच्चों के लिए अपनी तरफ से नागरिकता के नए अपवाद नहीं बना सकते। ACLU के मुताबिक, अदालत ने माना कि अमेरिकी कानून के तहत आने वाले बच्चों को केवल उनके माता-पिता की नागरिकता या स्थिति के आधार पर जन्मसिद्ध नागरिकता से वंचित नहीं किया जा सकता।


कई संगठनों ने मिलकर लड़ी कानूनी लड़ाई
इस आदेश के खिलाफ एसीएलयू और कई अन्य संगठनों ने 28 सितंबर को वॉशिंगटन की अदालत में मुकदमा दायर किया था। इस कानूनी लड़ाई में एशियन लॉ कॉकस, NAACP लीगल डिफेंस एंड एजुकेशनल फंड और डेमोक्रेसी डिफेंडर्स फंड जैसे संगठन भी शामिल थे। इन संगठनों ने पहले पुराने नागरिकता मामले में ही अगस्त के नए आदेश को चुनौती देने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में इसके लिए अलग से मुकदमा दायर किया।

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में बनेंगे एआई के डेटा सेंटर: स्पेसएक्स को 10 लाख उपग्रह छोड़ने की मंजूरी; जानें कब से होगी तैनाती?

जून के फैसले के बाद एक और झटका
बुधवार को आया यह फैसला ट्रंप के अगस्त वाले नए आदेश से जुड़ा है। इससे पहले जून में सुप्रीम कोर्ट भी ट्रंप के पहले नागरिकता आदेश के खिलाफ फैसला दे चुका था। उस फैसले में उन बच्चों के नागरिकता अधिकारों की रक्षा की गई थी, जिन्हें ट्रंप के पुराने आदेश के कारण अमेरिकी नागरिकता से वंचित किए जाने का खतरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed