Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supriya Sule on Delimitation Bill: Let the Bill Be Introduced First, National Interest Paramount

परिसीमन बिल: 'सरकार-विपक्ष आ सकते हैं साथ', सुप्रिया सुले बोलीं- पहले विधेयक पेश होने दीजिए, राष्ट्रीय हित अहम

Thu, 26 Nov 2026 06:34 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Nov 2026 06:34 AM IST
सार

परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच सुप्रिया सुले ने कहा है कि पहले विधेयक पेश होना चाहिए, फिर उसके प्रावधानों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय हित में सरकार और विपक्ष के साथ आने की संभावना भी जताई।

विज्ञापन
Supriya Sule on Delimitation Bill: Let the Bill Be Introduced First, National Interest Paramount
सुप्रिया सुले, एनसीपी-एसपी सांसद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक पर चर्चा करने से पहले इसे संसद में पेश किया जाना चाहिए। साथ ही इसकी पूरी प्रति सांसदों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि इसके प्रावधानों को ठीक से समझने के बाद चर्चा हो सके। सुले ने यह भी कहा कि संभव है कि यह एक अच्छा विधेयक साबित हो। देश के राष्ट्रीय हित में पहले भी कई बार सत्तापक्ष और विपक्ष ने मिलकर कानून पारित किए हैं।

विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर क्या कहा?
एनसीपी-एससीपी सांसद ने कहा कि देश में ऐसे कई मौके आए हैं, जब सरकार और विपक्ष ने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मिलकर कानून पारित किए हैं। उनके मुताबिक, किसी विधेयक पर अंतिम राय बनाने से पहले उसके प्रावधानों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा "इस विधेयक को पहले पेश होने दीजिए। इसकी पूरी प्रति हमारे पास आने दीजिए। इसके बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं। हो सकता है कि यह एक अच्छा विधेयक साबित हो।" सुले ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा था निशाना
इससे पहले भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने राहुल गांधी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह संसद में महिलाओं को पुरुषों के बराबर प्रतिनिधित्व मिलने के पक्ष में नहीं हैं। बातचीत में कंगना ने कहा था कि अगर राहुल गांधी महिला विरोधी नहीं होते, तो वह इस विधेयक को पेश होने देते। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर हो।

क्या है परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण का मुद्दा?
परिसीमन का मतलब लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करना है। इसके तहत जनसंख्या और प्रतिनिधित्व के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय की जाती हैं। प्रस्तावित परिसीमन व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हैं। केंद्र सरकार का तर्क है कि नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन जरूरी है। इससे लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार हो सकता है।

प्रस्तावित योजना में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक करने की बात कही गई थी। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन का कहना है कि 543 सदस्यों वाली मौजूदा लोकसभा में ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। विपक्ष महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने का विरोध करता रहा है।


131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में नहीं हुआ था पारित
महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर 16 अप्रैल 2026 को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया गया था। इसका उद्देश्य लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करना और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने का रास्ता तैयार करना था। हालांकि, 17 अप्रैल को यह विधेयक संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। इसके बाद इससे जुड़े परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक पर आगे की कार्यवाही नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed