फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं पर चढ़ा सावन का रंग, कपड़ों के साथ 'महादेव' के टैटू का भी बढ़ा क्रेज

Wed, 24 Jul 2019 03:26 PM IST
Sayali Maurya पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 24 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Savan fashion trend in youth and lord shiva tattoo in varanasi

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही काशी नगरी में फैशन पर भी भक्ति का रंग छाने लगा है। अब इसमें फैशन की इंट्री भी हो गई है। हालांकि इस बार काशी के युवा और महिलाओं के बीच शिव से संबंधित टैटू और फैशन ट्रेंड में बदलाव आ गया है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Savan fashion trend in youth and lord shiva tattoo in varanasi

पारंपरिक तरीकों से अलग युवा जहां महादेव, शिवाय, ओम और त्रिशूल के आकर्षक टैटू बनवा रहे हैं, वहीं युवतियां थंब टैटू बनवा रहीं हैं। लड़कियां हाथों पर शिवाय लिखवा रही हैं। इसी तहर लड़के बांह, कंधे, गर्दन पर भगवान शंकर के रौद्र रूप, त्रिशूल, डमरू, ओम, हर-हर, बम-बम संग महादेव, महाकाल आदि के टैटू बनवा रहे हैं। चेतगंज की सोनाली ने बताया कि यह कूल दिखने के साथ ही बुरी बलाओं से भी बचाता है। वहीं प्रिया ने बताया कि स्कूल के बाद पहली बार कॉलेज जा रही हूं इसलिए अलग लुक के लिए टैटू बनवा रही हूं।

Savan fashion trend in youth and lord shiva tattoo in varanasi

बाबा भोले की नगरी में इस बार कांवरियों के बोल बम के बीच अनोखा माहौल नजर आ रहा है। बदलते दौर के साथ जहां रोजमर्रा के फैशन में इंडो- वेस्टर्न फ्यूजन का जलवा बरकरार है, वहीं कावरियों के परिधान में फैशन व धर्म दोनों का फ्यूजन नजर आ रहा है। कावरियों के लिए महादेव, बम भोले, शिवाय, महाकाल लिखे टी-शर्ट के साथ त्रिशूल थामे महादेव का ट्रेंड भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Savan fashion trend in youth and lord shiva tattoo in varanasi

इस बार काशी के सांसद नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति काशी में दीवानगी कम नहीं हुई है। युवाओं को मोदी प्रिंट और योगी प्रिंट वाली टी-शर्ट ज्यादा लुभा रही है। इसके साथ ही अपना टाइम आएगा और चिलम वाले बाबा की छवि वाली टीशर्ट भी ट्रेंड में है। वहीं महिलाओं के साज श्रृंगार में भी ढेर सारे रंग आए हैं। हरी और लाल चूड़ियों संग साड़ियां हो या फिर मेहंदी सभी में हरा रंग का विशेष आकर्षण का केंद्र बना है।

विज्ञापन
Savan fashion trend in youth and lord shiva tattoo in varanasi

सावन को लेकर सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ गई है। सावन से जुड़े भोजपुरी गानों की यू ट्यूब पर लंबी सूची मौजूद है। छोटे से लेकर बड़े गायकों तक के गीत इस समय सोशल मीडिया पर लोग सुन रहे हैं। जिसमें खेसारी लाल यादव का बाजे बोल बम के गाना... और चलआ ना रेलगड़िया से... के साथ पवन सिंह का बिन भोले के सावन... ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed