फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी पहुंचा एक अनोखा शिव भक्त, स्केटिंग करते हुए तय की 125 किलोमीटर की दूरी

Mon, 22 Jul 2019 02:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 22 Jul 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
A Shiva devotee reach kashi vishwanath skating from prayagraj to varanasi
स्केटिंग कर प्रयागराज से वाराणसी जाता दीपक - फोटो : अमर उजाला

सावन के पूरे महीने प्रयागराज से जल लेकर लाखों कावड़ियां काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। ऐसे में कुछ कावड़ियां अपने अनोखे अंदाज की वजह से आकर्षण का केंद्र बन जाते है। ऐसे ही एक कावड़ियां का अंदाज चर्चा का विषय बन गया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

A Shiva devotee reach kashi vishwanath skating from prayagraj to varanasi
दीपक - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज जिले के रहने वाले दीपक यादव स्केटिंग के जरिये 125 किलोमीटर की कावड़ यात्रा तय कर रहे हैं। सावन शुरू होने के बाद रविवार को प्रयागराज से दीपक जल लेकर अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े। 

A Shiva devotee reach kashi vishwanath skating from prayagraj to varanasi

लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दीपक वाराणसी पहुंचे। दीपक की स्केटिंग को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही थी। यहां तक की कई बाइक सवार तो दीपक की स्केटिंग देखने के लिए कई किलोमीटर तक उनके पीछे-पीछे चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Shiva devotee reach kashi vishwanath skating from prayagraj to varanasi

बता दें कि प्रयागराज से जल लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए हाईवे पर प्रशासन तरफ से एक लेन सिर्फ कावड़ियों के लिए रिजर्व कर दी गई है। इस वक्त इस हाईवे पर निर्माण कार्य भी चल रहा है ऐसे में स्केटिंग कर यात्रा को पूरा करने में दीपक को काफी दिक्कते भी हुईं। 

विज्ञापन
A Shiva devotee reach kashi vishwanath skating from prayagraj to varanasi
स्केटिंग कर प्रयागराज से वाराणसी जाता दीपक - फोटो : अमर उजाला

दीपक का कहना है कि उसने करीब छह साल पहले स्केटिंग करना सीखा था। इस साल कुछ अलग तरह से भगवान शिव का जलाभिषेक करने का इरादा था। बस इसलिए अपने स्केटिंग के हुनर को सहारा बनाते हुए काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचा हूं और सावन के पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed