फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविदास जयंतीः काशी पहुंचे संत निरंजन दास का हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

Wed, 31 Jan 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 31 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas Jayanti 2018: Saint niranjan das fabulous welcome in varanasi
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास जयंती: वाराणसी में संत रविदास जयंती उत्सव में आए डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास अपने अनुयायियों के साथ सोमवार को काशी पहुंचे। स्वागत के लिए पहुंचे अनुयायियों ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम छह बजे संत रविदास के गगनभेदी जयकारों के बीच दो हजार से अधिक रविदासियों को लेकर बेगमपुरा एक्सप्रेस पहुंची। आगे की स्लाइड्स देखें...
Guru Ravidas Jayanti 2018: Saint niranjan das fabulous welcome in varanasi
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
संत निरंजन दास महाराज की अगुवाई में अनुयायियों का जत्था कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरा तो स्वागत में ढोल नगाड़े गूंज उठे। स्वागत के लिए पहुंचे अनुयायियों ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। जबरदस्त भीड़ के कारण स्टेशन से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में धक्कामुक्की जैसे हालात रहे। कैंट रेलवे स्टेशन पर बनाए गए पंडाल में संत निरंजन दास महाराज व उनके साथ आए संतों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। 

 
Guru Ravidas Jayanti 2018: Saint niranjan das fabulous welcome in varanasi
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को लेकर आई बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 11:50 के बजाय छह घंटे की देरी से छह बजकर 12 मिनट पर कैंट पहुंची। 24 बोगियों वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर आठ पर रूकी तो पूरा प्लेटफार्म संत रविदास के जयकारे से गूंज उठा। पंजाब पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ सेवादारों के घेरे में संत निरंजन दास ट्रेन से बाहर आए। संत के दर्शन के लिए पूरा प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Ravidas Jayanti 2018: Saint niranjan das fabulous welcome in varanasi
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
सर्कुलेटिंग एरिया में संत निरंजन दास महाराज ने श्रद्धालुओं से सेवा भाव का आह्वान किया। इसके साथ ही विश्व में शांति, एकता, सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई। इसके उपरांत 6:45 बजे संत का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सीरगोवर्धन के लिए रवाना हुआ। भक्तों को रविदास मंदिर ले जाने के लिए 40 से अधिक बसों को लगाया गया था।
 
विज्ञापन
Guru Ravidas Jayanti 2018: Saint niranjan das fabulous welcome in varanasi
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला

कैंट स्टेशन पर स्वागत करने वालों में जनरल सेक्रेटरी सतपाल विरदी, ट्रस्टी केएन सरोवा आदि मौजूद थे। संत निरंजन दास के साथ हालैंड, इंग्लैंड, अमेरिका, नीदरलैंड, कनाडा समेत पंजाब, हरियाणा, जालंधर आदि के अनुयायी पहुंचे हैं। सीर पहुंचने पर संत निरंजन दास का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed