{"_id":"5a6065f94f1c1b62268b4ffe","slug":"sachin-tendulkar-and-vice-president-will-come-ims-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IMS BHU के वार्षिकोत्सव में आएंगे उपराष्ट्रपति और सचिन तेंदुलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS BHU के वार्षिकोत्सव में आएंगे उपराष्ट्रपति और सचिन तेंदुलकर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
ims bhu
- फोटो : file photo
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान का 57 वां वार्षिकोत्सव इस बार कई मायने में खास होगा। जहां इसमें स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों के साथ ही भावी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी वहीं इस बार समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ ही भारत रत्न और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
ims bhu
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो संस्थान की ओर से भेजे गए आमंत्रण पर दोनों की ओर से मौखिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। संस्थान में वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर अलग-अलग समितियों, उप समितियों का गठन भी किया जा चुका है।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू आईएमएस का 57 वां वार्षिकोत्सव 24 मार्च को मनाया जाएगा। मुख्य समारोह से एक दिन पहले पुरातन छात्र सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्थापना से लेकर अब तक के देश-विदेश में रहने वाले सभी पुरातन छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
इस बार के वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण आईएमएस को मिलने वाली सौगातों (सुपर स्पेशियलिटी, मालवीय कैंसर सेंटर, टेलीमेडिसीन सेंटर आदि) पर आधारित प्रदर्शनी होंगी। इसके अलावा पहले और अब की चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं, उपलब्धियों के कट आउट भी जगह-जगह लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
संस्थान की ओर से पिछले दिनों मुख्य अतिथि के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विशिष्ट अतिथि के लिए सचिन तेंदुलकर को आमंत्रण भेजा गया था, अब उनकी मौखिक सहमति मिल चुकी है, माना जा रहा है कि इस बारे में जल्द ही लिखित स्वीकृति भी संस्थान को मिल जाएगी।