{"_id":"5a6096794f1c1b805a8b4b30","slug":"see-the-of-preparation-for-yuva-udghos-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम के लिए तेज हुईं तैयारियां, आएंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम के लिए तेज हुईं तैयारियां, आएंगे अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
rally
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले भाजपा के ‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम की तैयारियां और तेज हो गई हैं। ‘युवा उद्घोष’ में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आगमन के मद्देनजर जिला और विधानसभा क्षेत्रों की टीमें पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
rally
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ जुटाने से लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने तक हर स्तर पर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। बुधवार को पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने काशी विद्यापीठ मैदान स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
rally
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी सूत्रों की मानें तो ‘युवा उद्घोष’ के जरिए पार्टी अपने मिशन 2019 के लिए रणनीति तैयार करेगी। इसी आधार पर आगे चलकर मिशन 2019 की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही डिजिटल माध्यम से सदस्यता ग्रहण करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : SELF
आयोजन के लिए विद्यापीठ के खेल मैदान में बैरिकेडिंग और मंच बनाने का काम जारी है। कुर्सियां मैदान में आ गई हैं। इन्हें विधानसभावार लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में विद्यापीठ मैदान पहुंचे पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।