{"_id":"5a4258c94f1c1b8e698c3e4c","slug":"ram-mandir-construction-in-ayodhya-so-sundar-kand-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण में न आए बाधा, इस मुस्लिम ने किया सुंदरकांड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण में न आए बाधा, इस मुस्लिम ने किया सुंदरकांड पाठ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
देश में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर हमेशा चर्चाएं तेज रहती हैं। कहीं पर मंदिर निर्माण के पक्ष में कहीं विपक्ष में अवाज उठती रहती हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आगे की स्लाइड्स देखें...
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
खास बात यह है कि मंदिर में सामाजिक समरसता प्रमुख सैयद इतरत हुसैन ने भी पाठ किया। उन्होंने कहा कि संकट मोचन से प्रार्थना की है ताकि अयोध्या में राम मंदिर बनने में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके। सैयद इतरत हुसैन ने कहा कि मुस्लिम समाज को भी चाहिए कि वो आगे आकर मंदिर बनवाने में मिशाल पेश करें।
राम मंदिर
कालीमहल निवासी सैयद इसरत हुसैन आरएसएस से जुड़े हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी से दो बार बनारस में व एक बार दिल्ली में मिले चुके हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने मेरे काम की सराहना करते हुए मुझसे कहा था जो काम आप कर रहे हो वो एक पुल की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर विवाद
- फोटो : self
सैयद इसरत हुसैन बिजनेस करते हैं। इससे पहले वह बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए सर्व बाधा मुक्ति के लिए 111 ब्राह्मणों ने संकट मोचन मंदिर में दो घंटे तक सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन
ram mandir
हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इतरत द्वारा पाठ करना राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता संदेश दिया है जो देश समाज के लिए अच्छी पहल है।