{"_id":"5a4286954f1c1bbd208b8e6c","slug":"flower-exhibition-in-malviya-bhawan-in-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार संग महामना की बगिया पहुंचे शहरवासी, फूलों की छटा के बीच सेल्फी की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार संग महामना की बगिया पहुंचे शहरवासी, फूलों की छटा के बीच सेल्फी की होड़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर बीएचयू में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन मंगलवार को भी प्रकृति प्रेमियों की जबरदस्त भीड़ रही। हजारों किस्म के रंग-बिरंगे फूलों की अनुपम छटा को निहारने के साथ इस पल को यादगार बनाने के लिए लोगों ने खूब सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए। पुष्प प्रदर्शनी में बीएचयू की केंद्रीय पौधशाला की टीम पहले, कोचीन हाउस, बीएचयू दूसरे स्थान व डीरेका महाप्रबंधक की टीम तीसरे स्थान पर रही। आगे की स्लाइड्स देखें...
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
मालवीय भवन परिसर में लगी पुष्प प्रदर्शनी में सुबह 10 बजे से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचने लगे। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इसमें गेंदा, गुलाब, चमेली, गुड़हल और गुलदावदी समेत 7856 किस्म के आकर्षक फूलों, फलों और सब्जियों के पौधे प्रदर्शनी में लगाए गए थे।
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों से बने शादी मंडप और डिजाइनदार पत्तियों से बनी पशु-पक्षियों की आकृतियां व रिक्शा आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बागवानी के शौकीन लोगों ने यहां लगे स्टॉलों पर फूलों और सब्जियों के बारे में जानकारी ली और उनके बीज खरीदे। वहीं, युवतियां और बच्चों में सेल्फी लेने के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगी रही। प्रदर्शनी में कुल 604 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी में 13 प्रथम, 11 द्वितीय और नौ तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर बीएचयू की केंद्रीय पौधशाला की टीम अव्वल रही। इस टीम को विश्वविद्यालय शील्ड प्रदान की गई। 15 प्रथम, नौ द्वितीय और नौ तृतीय पुरस्कारों के साथ कोचीन हाउस, बीएचयू दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 16 प्रथम, आठ द्वितीय और चार तृतीय पुरस्कार पाने वाली डीरेका महाप्रबंधक की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
मालवीय भवन के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमके सिंह ने स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र, नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।