भूटान की राजमाता असी दोरजी वांगचुक ने अपने 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ शुक्रवार को सारनाथ में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने धमेख स्तूप, धर्म राजिका स्तूप, चौखंडी स्तूप और महाबोधि मंदिर में खाता भेंट किया।
2 of 8
भूटान की राजमाता
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने विश्व शांति के लिए पूजा-अर्चना की। राजमाता अशिरोजि वांगमे वांगचुक साथ इनकी पुत्री एवं नाती भी थे। राजमाता तासी दोरजी शाम को गंगा दर्शन, पूजन और गंगा आरती भी करेंगी।
3 of 8
Queen Mother of Bhutan
- फोटो : अमर उजाला
सात जनवरी को राजमाता अशिरोजि वांगमे वांगचुक स्पाइस जेट के विमान से हैदराबाद रवाना हो जाएंगी। इससे पहले भूटान देश की राजमाता अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को वैशाली पहुंची थी।
4 of 8
Queen Mother of Bhutan
- फोटो : अमर उजाला
वहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों के साथ साथ महात्मा बुद्ध से जुड़ी स्थलों का अवलोकन किया था। बता दें कि असी दोरजी वांगचुक भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की पहली पत्नी हैं। महाराज ने चार शादियां की हैं।
5 of 8
Queen Mother of Bhutan
- फोटो : अमर उजाला
राजमाता अशिरोजि वांगमे वांगचुक ने दार्जिलिंग के कलिंमपोंग के सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इनका एक बेटा राजकुमार दाशो गिग्येल उग्येन वांगचुक और एक बेटी सोनम देचान वांगचुक हैं।