{"_id":"5a6716924f1c1b7d268b60ed","slug":"protest-in-varanasi-jhv-mall-for-padmaavat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' विवाद: बनारस के JHV मॉल में प्रदर्शन, मल्टीप्लेक्स संचालक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' विवाद: बनारस के JHV मॉल में प्रदर्शन, मल्टीप्लेक्स संचालक को चेतावनी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैटोंमेंट स्थित जेएचवी मॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। 'मां पद्मावती के सम्मान में, हम खड़े रहेंगे मैदान में' नारेबाजी करने लगे। दर्जनों युवाओं के इस नारेबाजी से म़ॉल में अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई। महासभा के सदस्य फिल्म पद्मावत को बैन करने के लिए नारेबाजी कर रहे थे साथ ही भारत माता की जय और हर हर महादेव का जयघोष भी कर रहे थे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने मॉल प्रबंधन को फिल्म नहीं चलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विवादित फिल्म पद्मावत को आप सब दिखायेंगे तो उसके फलस्वरूप अगर कोई घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान किया गया है। इसलिए वह फिल्म का विरोध कर रहे हैं और मॉल प्रबंधकों से संपर्क कर इसे नहीं चलाने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने जेएचवी और आईपी विजया के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर फिल्म नहीं चलाने की अपील की।
विज्ञापन
पद्मावत
बता दें कि इससे पहले सोमवार को मल्टीप्लेक्स संचालको ने फिल्म की रिलीज को लेकर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। इस संदर्भ में संचालको का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एडीएम सिटी ज्ञापन दिया।