{"_id":"5a65cd6c4f1c1b6e268b5a2e","slug":"amit-trivedi-musical-night-in-iit-bhu-annual-fest-kashi-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशीयात्राः म्यूजिकल नाइट में अमित त्रिवेदी ने आईआईटीयंस को खूब थिरकाया,देखें तस्वीरें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीयात्राः म्यूजिकल नाइट में अमित त्रिवेदी ने आईआईटीयंस को खूब थिरकाया,देखें तस्वीरें..
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
amit trivedi
- फोटो : अमर उजाला
amit trivedi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एडीवी मैदान पर शाम सात बजे अमित त्रिवेदी ने जब मंच संभाला तो तालियों की गड़गड़ाहट से भावी इंजीनियरों ने उनका स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा।
amit trivedi
- फोटो : अमर उजाला
माहौल का मिजाज भांपते हुए अमित ने अपने सुनने वालों को भी निराश नहीं किया और लुटेरा फिल्म के गीत ‘मुझे छोड़ दो मेरे हाल पे’ से शुरूआत की।
इस गीत के शुरू होते ही खचाखच भरे मैदान एडीवी में ऊर्जा का संचार हो गया। एक के बाद एक कई बॉलीवुड नगमों पर आईआईटीयंस झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
amit trivedi
- फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे तक चले इस आयोजन में अमित ने उड़ता पंजाब, ओ रे परिंदे, नैनों में छाया परदेशी, हो शुभारंभ या शुभारंभ मंगल बेला आई, है फितूर तेरा जैसे गीतों की झड़ी लगा दी। रूठे ख्वाबों को मिटा देंगे, दिल तेरा हो गया, लव यू जिंदगी जैसे गानों से सभी का दिल लूट लिया।
विज्ञापन
amit trivedi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आईआईटियंस की मांग पर उन्होंने दा उड़ता पंजाब सुनाकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह का संचार कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक कई गीत सुनाए। जिस पर आईआईटीयंस भी झूमने लगे। लव यू जिंदगी और मैं परेशान-परेशान गीत जैसे ही शुरू किया तो वहां की फिजा बदल गई।