देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 मार्च को तीन दिवसीय दौरे के लिए वाराणसी पहुंचेंगे। राष्ट्रपति का 13 से 15 मार्च तक वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर और सोनभद्र के दौरे का कार्यक्रम है। 13 मार्च की शाम को मां गंगा की विशेष महाआरती में राष्ट्रपति शामिल होंगे। वहीं 14 मार्च को मिर्जापुर और सोनभद्र जनपद में होंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर वाराणसी अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगा। बरेका से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही स्थानीय व केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी तैनात रहेंगे। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...
2 of 8
बरेका खेल मैदान में राष्ट्रपति आगमन को लेकर रिहर्सल।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राष्ट्रपति के गंगा आरती में शामिल होने के दौरान गंगा में जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल व एनडीआरएफ के जवानों के साथ ही नौसेना के जवान भी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नई दिल्ली से थल सेना, वायु सेना और नौसेना के अधिकारियों की विशेष टीम वाराणसी में आ गई है। वहीं राष्ट्रपति की बाह्य सुरक्षा की कमान 22 आईपीएस संभालेंगे।
3 of 8
कमिश्नर दीपक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल का निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 25 एडिशनल एसपी, 45 डिप्टी एसपी, 955 दरोगा-इंस्पेक्टर, 2350 कंस्टेबल-हेड कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी और 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। बरेका में राष्ट्रपति के प्रवास स्थल के इर्दगिर्द के इलाके के साथ ही विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट के आसपास रहने वाले लोगों का सत्यापन भी किया गया है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि सुरक्षा और यातायात संबंधी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
4 of 8
गोदौलिया दशाश्वमेध मार्ग पर फ्लीट रिहर्सल के दौरान लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला
रिहर्सल में जाम से जूझी डमी फ्लीट
राष्ट्रपति की डमी फ्लीट का शुक्रवार की दोपहर रिहर्सल हुआ। वाराणसी पुलिस लाइन से निकली फ्लीट को गोदौलिया क्षेत्र में भीषण जाम से जूझना पड़ा। इसपर अफसरों ने दशाश्वमेध थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
5 of 8
गोदौलिया दशाश्वमेध मार्ग पर फ्लीट रिहर्सल के दौरान लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला
फ्लीट रिहर्सल से पहले सेना के तीन हेलीकॉप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भर कर बरेका स्थित केंद्रीय खेल मैदान में टच एंड गो का रिहर्सल किया। राष्ट्रपति के शहर आगमन के दौरान विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस और सपा सहित अन्य दलों के नेताओं को पुलिस की ओर से नोटिस देकर पाबंद किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि कहीं भी विरोध-प्रदर्शन हुआ तो वैधानिक कार्रवाई तय मान कर चलें।