फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: निकले थे सुरक्षा जांचने, पर बच्चों को बैडमिंटन खेलते देख खुद को नहीं रोक सके वाराणसी एसएसपी

Fri, 12 Mar 2021 04:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Varanasi SSP played badminton with children
बच्चों के बारे में जानकारी लेते वाराणसी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन में बैठे उच्च पदस्थ अधिकारियों से हमेशा ही अपेक्षा की जाती है कि वे मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए आम जनता से बेहतर व्यवहार करें। जिससे कि आम जनमानस में सकारात्मक संदेश जाए। संबंधों की इस आवश्यकता को वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक बखूबी समझते हैं और अपनी आत्मीय व्यवहार शैली से लोगों का दिल जीत लेते हैं।



उनकी ऐसी ही व्यवहारकुशलता महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर भी देखने को मिली। जब वे शहर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने निकले।  दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे एसएसपी ने बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला। साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहारस्वरूप रैकेट और शटल कॉक दिलाने का वादा किया।

Varanasi SSP played badminton with children

दरअसल, महाशिवरात्रि के मद्देनजर फोर्स के साथ एसएसपी अमित पाठक चौक, बांसफाटक, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और गोदौलिया की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचे। घाट पर उन्होंने समाज के निम्न आय वर्ग के बालकों के लिए काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सीमा गौड़ को बच्चों को बैडमिंटन सिखाते देखा।

Varanasi SSP played badminton with children
बच्चों के बारे में जानकारी लेते वाराणसी एसएसपी - फोटो : a

घाट पर बच्चों को बैडमिंटन खेलते देख एसएसपी रुके और उन्होंने सीमा गौड़ से उनकी संस्था के कामकाज की जानकारी ली। इसके बाद बच्चों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ बैडमिंटन खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi SSP played badminton with children
बच्चों के बारे में जानकारी लेते वाराणसी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन खुद के बीच अपने घर के सदस्य की तरह जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देख कर बच्चे भी खासे गदगद दिखे।

विज्ञापन
Varanasi SSP played badminton with children
बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते वाराणसी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी जब घाट से जाने लगे तो बच्चों ने उनको नमस्ते और थैंक्यू अंकल कह कर आभार जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed