फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा : सौरभ ने पूछा गाली क्यों दिए, जवाब में दोस्त ने दे दी मौत

Fri, 15 Feb 2019 10:20 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 15 Feb 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Police reveals
- फोटो : Getty Images

नश्तर क्या चोट करेगा जो चोट मन पर शब्द कर जाते है। कुछ ऐसी ही चोट हुई थी रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर निवासी नौवीं के छात्र सौरभ के मन पर जब उसके दोस्त ने उसे गाली दी थी। उसे तो ये भी नहीं पता था कि जब वह अपने जिगरी यार से गाली देने की वजह पूछेगा तो बदले में मिलेगी मौत। दे्खें आगे की स्लाइड्स में...

Police reveals
- फोटो : amar ujala

डाफी बाईपास किनारे स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में नौ फरवरी की दोपहर सौरभ खून से लथपथ पड़ा मिला था। पुलिस सौरभ को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण को लेकर सौरभ के पिता संजय सिंह की तहरीर पर लंका थाने में उसके दोस्त और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। 

Police reveals

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश में सौरभ का मोबाइल नामजद किशोर के घर से बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police reveals

पूछताछ में किशोर ने बताया कि सौरभ और वो अकसर क्लास छोड़ कर साथ ही घूमते थे। इसके बावजूद सौरभ उसे परेशान करता था तो उसने उसे मां की गाली दी थी। नौ फरवरी को उसे सौरभ ने बाईपास किनारे अर्ध निर्मित मकान में बुलाया और पूछा कि गाली क्यों दिए थे। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और हाथापाई होने लगी। 

विज्ञापन
Police reveals
- फोटो : डेमो

खुद को कमजोर पड़ता देख उसने सौरभ के सिर पर शराब की बोतल और ईंट से कई वार किए। इसके बाद सौरभ का मोबाइल उठा कर मौके से भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि प्रकरण में जो अन्य लोग नामजद किए गए हैं। फिलहाल उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मुकदमे की विवेचना प्रचलित है और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed