फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: पुलिसिया रौब दिखाने वाले दरोगा हुए लाइन हाजिर, घाटों पर निकले युवाओं को पीटने की फोटो हुई थी वायरल

Fri, 28 May 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Police inspector laine hazir after viral photo of people beating on assi ghat in varanasi
घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा घाटों पर युवकों को पीटने वाले भेलूपुर थाने के अस्सी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक सनी निषाद को लाइन हाजिर कर दिया गया। यही नहीं, मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर को सौंपी गई है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।



दरअसल, गुरुवार की शाम मौसम सुहाना हुआ तो घाट किनारे रहने वाले कुछ युवक मास्क लगाते हुए गंगा की लहरों को निहारने पहुंच गए थे। युवकों का आरोप था कि दरोगा सनी निषाद ने उन्हें समझाने के बजाय प्लास्टिक की पाइप से मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दरोगा की युवकों को पीटते की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक माह में दो बार इस तरह की घटना ने पुलिस कमिश्नरेट की खूब किरकिरी कराई। इसी बीच  किसी ने फोटो को पुलिस कमिश्नर और डीसीपी काशी जोन को भी टैग कर ट्वीट किया। इसके बाद डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि दारोगा को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया और मामले की जांच एसीपी भेलूपुर से कराई जा रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Police inspector laine hazir after viral photo of people beating on assi ghat in varanasi
- फोटो : अमर उजाला

इसके पूर्व अस्सी चौकी पर तैनात एसआई गौरव उपाध्याय की अस्सी घाट पर युवकों को लाठी से पीटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उस समय पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। चक्रवाती तूफान यास के असर से गुरुवार शाम मौसम सुहाना होने के बाद कुछ युवा अस्सी घाट पर घूमने के लिए पहुंचे। युवकों का आरोप है कि तभी कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देकर उप निरीक्षक सनी निषाद ने प्लास्टिक की पाइप से मारना शुरू कर दिया।

Police inspector laine hazir after viral photo of people beating on assi ghat in varanasi
- फोटो : अमर उजाला

युवकों का आरोप था कि मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घाट पर पहुंचे थे। निवेदन भी किया गया कि बस जा रहे हैं उसके बाद भी पुलिसिया रौब दिखाते हुए दरोगा ने डंडे लगा दिए। बताया जाता है कि पूर्व में भी सनी निषाद का खोजवा चौकी पर रहते हुए एक युवती से बर्बरता की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police inspector laine hazir after viral photo of people beating on assi ghat in varanasi
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आदेश दिया है कि रोजाना शाम चार बजे से अगले दिन की सुबह छह बजे तक आमजन गंगा घाटों की ओर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Police inspector laine hazir after viral photo of people beating on assi ghat in varanasi
चक्रवाती तूफान यास का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला - फोटो : अमर उजाला

इधर, वाराणसी में चक्रवाती तूफान यास का असर गुरुवार को देखने को मिला। भोर से रात तक नम हवा चलती रही। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से 28 और 29 मई को भी बिजली चमकने, तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed