उत्तर प्रदेश पुलिस का दबंग और सिंघम रूप अक्सर देखने को मिल जाता है। ताजा मामला वाराणसी का है। गंगा घाटों पर घूम रहे लोगों पर लाठी बरसाते हुए एक बार फिर से भेलूपुर थाने के अस्सी चौकी पुलिस की बर्बरता सामने आई है। अस्सी चौकी पर तैनात एसआई सनी निषाद की पाइप से कुछ युवकों को मारते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
पुलिसिया रौब: वाराणसी में घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 28 May 2021 12:56 AM IST
सार
अस्सी चौकी पर तैनात एसआई सनी निषाद की पाइप से कुछ युवकों को मारते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके पूर्व में भी अस्सी चौकी पर तैनात एसआई गौरव उपाध्याय की डंडे से अस्सी घाट पर युवकों को लाठी से पीटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उस समय पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन