फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच चलीं तड़ातड़ गोलियां, इनामी गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2019 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrested one punks in encounter saraikhwaja jaunpur
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही और बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक सिपाही और बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Police arrested one punks in encounter saraikhwaja jaunpur

जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के मोड़ के पास सोमवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश राय सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया, जो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मझलीपट्टी गांव का रहने वाला है।

Police arrested one punks in encounter saraikhwaja jaunpur

बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि सिपाही संजय यादव के दाहिनी बाजू में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ  जौनपुर और आजमगढ़ के थानों में लूट, हत्या, डकैती के 21 मामले दर्ज है। बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। उसके पास से मिली बाइक चोरी की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested one punks in encounter saraikhwaja jaunpur

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि थाना अध्यक्ष सराय ख्वाजा योगेंद्र यादव, लाइन बाजार के थाना अध्यक्ष संजीव मिश्रा और क्राइम ब्रांच के प्रभारी बालेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ सिद्धीकपुर तिराहे के पास बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 50,000 का इनामी बदमाश सुल्तानपुर गांव की ओर से होकर कहीं जाने वाला है।

विज्ञापन
Police arrested one punks in encounter saraikhwaja jaunpur

पुलिस ने सुल्तानपुर मोड़ के पास घेराबंदी की तभी आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाई, जिसमें बाइक सवार के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसकी पहचान 50,000 के इनामी बदमाश इसी थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव निवासी राय सिंह यादव के रूप में हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed