फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Varanasi: बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन कर पीएम मोदी ने मांगा जीत का आशीर्वाद

Sat, 09 Mar 2024 10:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 10:48 PM IST
सार

PM Modi In Varanasi: एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ धाम व बीएलडब्लू तक 28 किलोमीटर की सड़क यात्रा में काशीवासियों ने 38 स्थानों पर पीएम का अभूतपूर्व स्वागत किया। मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गए, यहां उन्होंने विधिवत दर्शन पूजन किया। बाबा विश्वनाथ की पूजा के बाद मंदिर पुजारी ने पीएम को विजयी भव का आर्शीवाद दिया और उनके सिर पर फूलों का मुकुट रखा।

विज्ञापन
PM Modi visited Baba Vishwanath dham in varanasi sought blessings for victory
जनता का अभिवादन करते पीएम मोदी और साथ में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे टकटकी लगाए हुए थे। कार में बैठे पीएम मोदी को देख पब्लिक कदम-कदम पर हर-हर महादेव का उद्घोष करते नजर आई।


 

वहीं, दूसरी तरफ, काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने पर पीएम ने जनता का अभिवादन किया। परिसर में उन्होंने त्रिशूल उठाकर भी लहराया। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

PM Modi visited Baba Vishwanath dham in varanasi sought blessings for victory
पूजन के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ धाम व बीएलडब्लू तक 28 किलोमीटर की सड़क यात्रा में काशीवासियों ने 38 स्थानों पर पीएम का अभूतपूर्व स्वागत किया। मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गए, यहां उन्होंने विधिवत दर्शन पूजन किया। बाबा विश्वनाथ की पूजा के बाद मंदिर पुजारी ने पीएम को विजयी भव का आर्शीवाद दिया और उनके सिर पर फूलों का मुकुट रखा।

बता दें कि ये फूलों का मुकुट काफी विशेष है। ज्योतिषाचार्य पंडित पवन त्रिपाठी ने बताया कि जब काशी विश्वनाथ का श्रृंगार होता है तो फूलों का मुकुट बनाकर बाबा के मस्तक पर सजाया जाता है। ये वही मुकूट जिसे मंदिर के मुख्य पुजारी ने आशीर्वाद स्वरूप पीएम को पहनाया है और चुनाव में विजयी भव: का आशीर्वाद दिया है।

PM Modi visited Baba Vishwanath dham in varanasi sought blessings for victory
15 दिन में दूसरी बार काशी पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिन में दूसरी बार वाराणसी पहुंचे। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री का सड़क के दोनों ओर खड़े काशीवासियों ने अपने अंदाज में जबरदस्त स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलते ही ढोल-नगाड़ो के साथ ही पुष्प वर्षा की गई और हर-हर महादेव के उद्घोष से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के रस्ते में प्रधानमंत्री के स्वागत में काशीवासियों ने शंखनाद, डमरुवादन और घण्टा घड़ियाल बजाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi visited Baba Vishwanath dham in varanasi sought blessings for victory
मंदिर से बाहर निकले पीएम ने जनता का किया अभिवादन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने सांसद और प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। पीएम श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद सीधे बीएलडब्लू पहुंचे। यहाँ रात्रि विश्राम के बाद प्रधानमंत्री रविवार की सुबह आज़मगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज़मगढ़ में विकास परियोजना की सौगात देने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed