{"_id":"58bc590c4f1c1b185ae7e7d3","slug":"pm-modi-going-toady-garhwa-ghat-know-the-political-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी पहुंचे गढ़वा घाट, जानिए क्या है इसका सियासी मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी पहुंचे गढ़वा घाट, जानिए क्या है इसका सियासी मकसद
amar ujala.com presented by उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज सुबह गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे। यहां के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गढ़वा घाट जाकर पूजा-अर्चना और गाय को चारा खिलाने का सियासी मतलब निकाले जाने लगे हैं। आखिर क्या है गढ़वाघाट का सियासत से संबंध। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के गढ़वाघाट जाने के मद्देनजर एसपीजी की निगरानी में सुरक्षा के फुलप्रूफ इंतजाम किए गए हैं। आश्रम पहुंचने के बाद पीएम पहले श्रीश्री 1008 आत्मा विवेकानंद जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। फिर संत समागम में शामिल हुए। वहां बने मंच पर सद्गुरु शरणानंद जी महाराज से प्रधानमंत्री चर्चा किए।शरणानंद जी महाराज ने मंच से जनता को संबोधित किया।
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के गढ़वाघाट जाने का सियासी मकसद इसलिए निकाला जा रहा है क्योंकि गढ़वा घाट भगवान कृष्ण के वंशजों का है। इस पीठ से कई बड़े राजनेताओं की आस्था जुड़ी हुई है। कुछ समय पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी गढ़वा घाट पहुंचे थे। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्सर यहां आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
इस पीठ पर उमड़ने वाली भीड़ से भक्तों की श्रद्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्वांचल में आस्था के केंद्र बिंदु गढ़वा घाट और रामनगर जाने का लाभ जहां एक पार्टी को मिलेगा तो वहीं दूसरी पार्टियों को इसका साइड इफेक्ट भी मिलेगा। विरोधियों में हलचल बढ़ गई है। उनके रणनीतिकार भी कुछ करिश्मा करने के मूड में हैं।
विज्ञापन
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम के व्यवस्थापक बहादुर बाबा ने बताया कि प्रधानमंत्री को प्रसाद में आंवले और करौंदे का मुरब्बा एवं काजू की बरफी दी जाएगी। पीएम डीरेका से लंका, नगवा, सामनेघाट होते हुए गढ़वाघाट पहुंचेंगे। इस रूट पर बिजली के जर्जर तार-खंभे हटाकर नए सिरे से उन्हें दुरुस्त कराया गया है। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई के साथ ही सड़क किनारे के अतिक्रमण हटवाए गए।