फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: फूलों की खुशबू से महकी काशी, कोलकाता के कमल की मांग तो वहीं गेंदे के फूल ने बढ़ाई टेंशन

Sat, 22 Oct 2022 02:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 22 Oct 2022 02:51 PM IST
सार

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए कमल के फूलों की जबरदस्त मांग है। कमल का फूल मुख्य रूप से कोलकाता से ही आता है। किसानों का कहना है कि आसपास के जिले और वाराणसी में भी कमल के फूल होते हैं।

विज्ञापन
Photos demand for lotus of Kolkata while the marigold flower price increased
दिवाली के लिए फूलों की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस और दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए कमल के फूलों की जबरदस्त मांग है। आसपास के जिलों से आवक कम होने पर कोलकाता से आए कमल के फूलों की बिक्री हो रही है। पूजन के लिए कमल के फूल और घरों को सजाने के लिए गेंदे और गुलाब की खरीदारी हो रही है।
Photos demand for lotus of Kolkata while the marigold flower price increased
कोलकाता के कमल से होगी धन की देवी लक्ष्मी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
मांग बढ़ने से आम दिनों में 5 से 25 रुपये में मिलने वाला माला 15 से 60 रुपये में बिक रहा है। मलदहिया स्थित फूलमंडी संचालक विशाल ने बताया कि बारिश के कारण फूलों का उत्पादन कम हुआ है। इससे दाम में बढ़ोतरी हुई है।
Photos demand for lotus of Kolkata while the marigold flower price increased
फूल खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
कमल का फूल मुख्य रूप से कोलकाता से ही आता है। किसानों का कहना है कि आसपास के जिले और वाराणसी में भी कमल के फूल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos demand for lotus of Kolkata while the marigold flower price increased
फूल मंडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, यहां फूलों की परंपरागत खेती नहीं होती है। किसान किसी तरह तालाब में उगाते हैं और बेचते हैं। वहीं, कोलकाता में कमल की परंपरागत खेती होती है। 

 
विज्ञापन
Photos demand for lotus of Kolkata while the marigold flower price increased
फूलमंडी से फूल लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
गेंदे व मुरली के फूलों की मांग 
दीपावली पर घरों की सजावट के लिए गेंदा व मुरली के फूलों की मांग है। मुरली के फूल जल्दी मुरझाते नहीं हैं। इसलिए आम दिनों में कम बिकने वाले मुरली के फूलों की खूब बिक्री होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed