फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali: काशी में विराजमान मां अन्नपूर्णा का अलग है महत्व, देश का इकलौता मंदिर जो है श्री यंत्र के आकार में

Sat, 22 Oct 2022 12:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Maa Annapurna mandir Kashi is only temple in country who has special significance
देश में इकलौता श्री यंत्र के आकार का है मां अन्नपूर्णा का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

कण-कण शंकर की नगरी अपने आप में अनोखी है। कदम-कदम पर गलियों में विराजते शिव और उनके गण जहां भक्तों को आशीष देते हैं वहीं शक्तिस्वरूपा मां जगदंबा अन्न-धन का भंडार भरती हैं। बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजमान मां अन्नपूर्णा अपने भक्तों की हर इच्छा को पूरी करती हैं और यही कारण है कि धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक श्रद्धालुओं का रेला माता के दरबार में उमड़ता है। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा का यह मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जो श्री यंत्र के आकार में निर्मित है।



श्री यंत्र के ऊपर विराजमान माता अपने भक्तों और श्रद्धालुओं पर कृपा बरसाती रहती हैं। मंदिर के कोण मिलाने पर स्वत: स्वरूप में श्रीयंत्र का निर्माण हो जाता है। यही कारण है कि माता का यह स्थान स्वत: सिद्ध है। देश में कई स्थानों पर मां अन्नपूर्णा का मंदिर है लेकिन काशी में विराजमान मां अन्नपूर्णा का अलग ही महत्व है। 

Dhanteras 2022 Maa Annapurna mandir Kashi is only temple in country who has special significance
माता अन्नपूर्णा का दरबार रंगीन रोशनी से जगमग हो उठा - फोटो : अमर उजाला

पुराणों में वर्णित है कि भगवान शिव ने स्वयं मां अन्नपूर्णा से अन्न की भिक्षा मांगी थी। माता के स्वर्णमयी स्वरूप के सामने भिक्षा मांगते हुए भगवान शिव की रजत प्रतिमा के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। 

Dhanteras 2022 Maa Annapurna mandir Kashi is only temple in country who has special significance
माता अन्नपूर्णा मंदिर में चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

मान्यता है कि माता के दरबार से मिले खजाने से श्रद्धालुओं के घर के अन्नभंडार हमेशा भरे रहते हैं। महंत ने बताया कि श्रीयंत्र स्वरूप के मंदिर में विराजमान मां अन्नपूर्णा के दरबार से बंटने वाले खजाने और प्रसाद का अलग ही महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Maa Annapurna mandir Kashi is only temple in country who has special significance
माता अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : फाइल

यही कारण है कि माता का खजाना और प्रसाद पाने के लिए 24 घंटे पहले ही श्रद्धालु कतारबद्ध हो जाते हैं। वर्ष में केवल चार दिन ही माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होते हैं। इस बार 23 से 26 अक्तूबर तक श्रद्धालु माता के स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन व आशीष पा सकेंगे। 

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Maa Annapurna mandir Kashi is only temple in country who has special significance
माता अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : फाइल
मान्यता है कि रोजाना मां अन्नपूर्णा की विधिवत पूजा करने से जीवन में अन्न की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में कई प्रतिमाएं स्थापित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed