{"_id":"5aa8dfb44f1c1b8f778b5556","slug":"people-reached-deendayal-hastkala-sankul-after-pm-modi-branding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की ब्रांडिंग से हस्तकला संकुल में आई बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की ब्रांडिंग से हस्तकला संकुल में आई बहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
महिला बुनकरों ने राष्ट्राध्यक्ष को दिया फ्रांस का एंबलम
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दीनदयाल हस्तकला संकुल में बहार आ गई है। सोमवार को हुए दौरे के अगले दिन मंगलवार तीन हजार से अधिक लोग संकुल पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
संकुल के लोकार्पण के बाद से यह पहला मौका रहा, जब इतनी बड़ी संख्या में संकुल का नजारा देखने के लिए दिलचस्पी दिखी। मंगलवार सुबह दस बजे से ही लोग संकुल पहुंचने शुरू हो गए और फिर दोपहर बाद तक तांता लगा रहा। कई विदेशी सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने शिल्प संग्रहालय देखा और फिर शिल्पोत्सव में खरीदारी की।
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
संकुल के भव्य गेट और परिसर के साथ संग्रहालय तक जगह-जगह लोगों ने सेल्फी के रूप में अपनी यादें संजोई। पीएम के दौरे के बाद से हस्तकला संकुल के प्रति आम जन और सैलानियों की बढ़ी उत्सुकता से वस्त्र मंत्रालय के उच्चाधिकारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
संकुल में लोगों की आवाजाही बढ़ाने के लिए साल भर से चल रहे प्रयास अब तक रंग नहीं ला पाए थे लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से हुई ब्रांडिंग ने कमाल कर दिया। दोनों राजनेताओं ने संकुल में 40 मिनट से ज्यादा समय गुजारा था।
विज्ञापन
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
परिसर के भव्य नजारों के साथ भगवान बुद्ध, कबीर दास की विशालकाय मूर्तियों, म्यूरल आर्ट के साथ लोग सेल्फी लेते और सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे। सबसे अधिक भीड़ शिल्प संग्रहालय और शिल्पोत्सव में दिखी। अपने हस्तशिल्प उत्पादों का स्टाल लगाने वाले शिल्पियों, बुनकरों की तो जैसे मुराद पूरी हो गई। दिन भर खरीदारी के लिए स्टालों पर भीड़ लगी रही।