{"_id":"5912050b4f1c1b231f8518b0","slug":"people-arrived-varanasi-ghat-for-vist-and-tour-after-weather-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट तो लोगों को मिली राहत, घाटों पर बढ़ी चहलपहल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट तो लोगों को मिली राहत, घाटों पर बढ़ी चहलपहल, देखें तस्वीरें
Wed, 10 May 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 10 May 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
weather in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी-बिहार के आसमान पर साइक्लोनियम सर्क्युलेशन बनने के बाद मौसम का रुख बदल गया है। सोमवार की आधी रात बाद आई आंधी और बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चली आ रही तपती गर्मी और तेज धूप से मंगलवार को राहत मिली है। सड़कों और घाटों पर पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ज्यादा रौनक देखने को मिली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 7
weather in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
घाटों पर लड़के-लड़कियां मस्ती करते दिखे। कॉलेज को छात्र-छात्राओं की टोलियों के साथ कई परिवार भी शाम के वक्त घाटों पर सैर करने पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा किनारे से आ रही ठंडी हवाओं का अनुभव किया। ऐसा नहीं इस करवट से केवल मौसम सुहाना ही हुआ बल्कि बड़ै पैमाने पर नुकसान भी हुआ है। तेज आंधी ने पूरे पूर्वांचल में तबाही मचाई है।
3 of 7
weather in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों छाजन-छप्पर और टिन शेड उड़ गए। जगह-जगह पेड़ों की धराशाई होने से आवागमन बाधित हुआ। सबसे अधिक मार बिजली-पानी के इंतजामों पर पड़ी। कहीं बिजली के तार-खंभे टूट गए तो कहीं जंपर उड़ने, ट्रांसफार्मर और तारों में स्पार्किंग से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। पकने के कगार पर आ पहुंचे आम के फल आंधी में टूटकर गिर गए। किसानों के मुताबिक तकरीबन पचास फीसदी उपज नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
weather in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार के आसमान पर साइक्लोनियम सर्क्युलेशन बनने के बाद मौसम का रुख बदल गया है। तेज आंधी, पानी के बाद मंगलवार को पुरवा हवा के झोंके चलने से वाराणसी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
weather in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओले पड़ सकते हैं। दो दिन तक मौसम इसी तरह सुहाना बना रहेगा। पूर्वी यूपी और बिहार के आसमान पर साइक्लोनियम सर्क्युलेशन बनने से तापमान लुढ़क गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।