फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंध्यधाम में आस्था: टुनटुन ने की दंडवत त्रिकोण परिक्रमा, आशियाने का सपना पूरा करने के लिए बना रहे पत्थरों का घरौंदा

Wed, 21 Oct 2020 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2020 vindhyadham: Tuntun revolves around Dandavat Triangle a house of stones made to fulfill the dream of Ashiana maa vindhyavasini mirzapur
टुनटुन ने की दंडवत त्रिकोण परिक्रमा। - फोटो : अमर उजाला

मां विंध्यवासिनी दरबार में भक्त तरह-तरह से अपनी श्रद्धा समर्पित कर रहे हैं। भक्त, मां के धाम में अनेक अनेक प्रकार की पूजा पद्धति, मनौती मांगने व पूर्ण होने पर तरह-तरह के पूजा पाठ अलग-अलग पद्धति से हाजिरी लगा रहे हैं। कहीं नंगे पांव तो कहीं लेट कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा पेश कर रहे हैं। यहां विंध्य पर्वत के इशान कोण पर माता विंध्यवासिनी विराजमान हैं।

Navratri 2020 vindhyadham: Tuntun revolves around Dandavat Triangle a house of stones made to fulfill the dream of Ashiana maa vindhyavasini mirzapur
पत्थरों का घरौंदा बना रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मान्यता के अनुसार, विंध्य पर्वत पर एक-एक पत्थर को जोड़कर प्रतीकात्मक घरौंदा बनाने वाले भक्तों को उनके आलीशान मकान का सपना साकार होता है। जितने तल का मकान बनाया जाता है, माता की कृपा से उतने तल का मकान बनवाने का सपना भक्त का माता रानी पूरा करती हैं। मान्यता के अनुसार भक्त शीला देवी, सोनू एवं रानी ने घरौंदा बनाया।

Navratri 2020 vindhyadham: Tuntun revolves around Dandavat Triangle a house of stones made to fulfill the dream of Ashiana maa vindhyavasini mirzapur
मंदिर की छत पर जय मां दुर्गा लिखतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

बिहार राज्य की खगड़िया से आए टुनटुन मिश्रा ने मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के उपरांत दंडवत त्रिकोण परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े। नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को विंध्याचल के दीवान घाट से सुबह 6 बजे से दंडवत त्रिकोण परिक्रमा करते हुए नवरात्र के तीसरे दिन काली खोह मंदिर तक पहुंच कर पड़ाव डाला। अगले दिन सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक फिर से उनका दंडवत परिक्रमा जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020 vindhyadham: Tuntun revolves around Dandavat Triangle a house of stones made to fulfill the dream of Ashiana maa vindhyavasini mirzapur
maa vindhyavasini - फोटो : maa vindhyavasini

श्रद्धालु कहते हैं कि जगत का पालन करने वाली माता बड़ी दयालु हैं। विंध्य धाम वह परम पावन धाम है, जहां मन से मांगी गयी हर मुराद पूरी होती है। विंध्य पर्वत पर विराजमान आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी धाम के त्रिकोण पथ पर काली खोह में महाकाली, पहाड़ पर विराजमान माता अष्टभुजा सरस्वती के रूप में भक्तों को दर्शन देती हैं। त्रिकोण पथ पर श्रद्धा भक्ति के साथ माता के ध्यान में मग्न भक्तगण अपनी मुरादों को पूरा करने कि कामना के साथ दर्शन पूजन करते हैं।

विज्ञापन
Navratri 2020 vindhyadham: Tuntun revolves around Dandavat Triangle a house of stones made to fulfill the dream of Ashiana maa vindhyavasini mirzapur
मां विंध्यवासिनी की पूजा। - फोटो : अमर उजाला

देव स्वरूपों में नजर आ रहे बालक
काली खोह मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंच रहे लोगों का देव स्वरूप बने बालक मन मोह ले रहे हैं। कोई शंकर तो कोई कन्या का रूप धारण किए श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इतना ही नहीं भजन कीर्तन से भी पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। वहीं अष्टभुजा क्षेत्र में भी भक्तों का रेला दर्शन पूजन करने के लिए लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed