फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल चुनरी से सजा विंध्यवासिनी दरबार, नवरात्र मेला शुरू, 40 हजार श्रद्धालु ही पहुंचे शीश नवाने

Sat, 17 Oct 2020 09:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Oct 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: devotees worship seen maa vindhyavasini in mirzapur
मां विध्यवासिनी के दरबार में लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

आधी-अधूरी तैयारियों के के बीच शारदीय नवरात्र मेला शनिवार की भोर से शुरू हो गया। पहले दिन माता विंध्यवासिनी के दरबार में महज 40 हजार भक्तों ने हाजिरी लगाई। कोरोना के मद्देनजर सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जिला प्रशासन व पंडा समाज श्रद्धालुओं को दर्शन कराया। माता के दरबार की लाल चुनरी से सजावट की गई थी। गुड़हल व कमल फूल और रत्न जड़ित हार शृंगार किया गया। 


शारदीय नवरात्र मेले पर कोरोना संक्रमण का असर दिखा। भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उस समय श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। गंगा में स्नान के बाद घाटों की सभी गलियों में भक्त कतारबद्ध खड़े थे। माता के जयकारे और देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तयै नमो नम: का जाप करते रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन व श्रीविंध्य पंडा समाज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटा रहा। अधि मास के कारण नवरात्र के महीने भर विलंब से शुरू होेने का असर सुबह दिखा। मगर दोपहर तक ही श्रद्धालुओं की भीड़ छंट गई। मध्याह्न हुए आरती व शृंगार बाद कपाट खुला तो दर्शनार्थियों की तादाद बहुत कम थी। दोपहर बाद कम लोगों के आने से प्रशासन भी राहत में रहा। शाम को कुछ ज्यादा ही भीड़ उमड़ पड़ी। अबकी बार आसपास पहले दिन आसपास के क्षेत्र से ही ज्यादा श्रद्धालु आए थे।

Navratri 2020: devotees worship seen maa vindhyavasini in mirzapur

शनिवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र धाम में भक्तों का रेला उमड़ा पड़ा। वैसे तो मां के दर्शन के लिए शुक्रवार की रात से ही भक्त मां के धाम में पहुंच गए थे। सुबह स्नान और ध्यान करने के बाद मंगला आरती के समय दर्शनार्थियों की लाइन मंदिर के सामने लग गई थी।

Navratri 2020: devotees worship seen maa vindhyavasini in mirzapur
मां विंध्यवासिनी का हुआ शृंगार - फोटो : अमर उजाला

मंगला आरती खत्म होने के बाद भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। मां विंध्यवासिनी धाम में चारों ओर मेले जैसा नजारा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रही। जिला प्रशासन भी लोगों से कोविड-19 का पालन करते हुए दर्शन करने की अपील कर रहा था। मां विंध्यवासिनी के अलावा मां काली को अष्टभुजा व आसपास अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020: devotees worship seen maa vindhyavasini in mirzapur
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शनिवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन अलईपुर स्थित मां शैलपुत्री के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के साथ भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Navratri 2020: devotees worship seen maa vindhyavasini in mirzapur

भक्तों की बस यही कामना कि विश्व को महामारी से मां बचाएं और शांति और संपन्नता बनाए रखें। जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद मंदिर के चारों को बैरिकेट भी किया गया है। भक्तों के उत्साह के आगे कोरोना महामारी का डर खत्म सा दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed