फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpals protest against being assigned additional charges.

Mirzapur News: लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का किया विरोध, प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals protest against being assigned additional charges.
मिर्जापुर। सदर तहसील पर मंगलवार को लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त प्रभार का बस्ता राजस्व निरीक्षक को सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष बेनू यादव ने कहा कि संघ के प्रांतीय महामंत्री के पत्र के माध्यम से चेतावनी दी थी कि यदि 22 सितंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे उस दिन से अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। इसके लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष को पत्र भेजा गया था। इसके बाद भी मंगलवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे जिले के 193 अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य नहीं करेंगे। मंगलवार को उन क्षेत्रों के कार्यों का बस्ता बंद करते हुए राजस्व निरीक्षक को सौंप दिया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री अवनीश पटेल, रविप्रकाश सिंह, कृष्णचंद्र, रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज: तहसील में लेखपालों की कमी के चलते दो से तीन क्षेत्रों का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे 46 लेखपालों ने मंगलवार को प्रभार वापस कर दिया। लेखपालों ने कानूनगो सुनील कुमार के पास बस्ता रखकर अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार सौंपा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में अतिरिक्त कार्यभार लौटाया गया। अतिरिक्त कार्यभार सौंपने वालों में विनोद कुमार, मनमोहन लाल, बिंद्रेश मौर्य, बृजभूषण पटेल, रविंद्र बिंद, संजय पटेल सहित 46 लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed