{"_id":"6ab2dd8b279974c1f90cdf97","slug":"information-regarding-the-scout-promise-and-the-scout-clap-was-provided-during-the-training-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161701-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेनिंग में स्काउट प्रतिज्ञा और ताली के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेनिंग में स्काउट प्रतिज्ञा और ताली के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
लालगंज। बापू उपरौध इंटर कॉलेज में मंगलवार से पांच दिवसीय प्रगतिशील स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन स्काउट प्रतिज्ञा और ताली के बारे में जानकारी दी गई।
26 सितंबर तक चलने वाले शिविर में स्काउट-गाइड गतिविधियों से प्रतिभागियों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को जीवन की व्यावहारिक परिस्थितियों के लिए तैयार करता है। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड के नियमों, दल भावना, सेवा कार्य, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षक मनोज कुमार नीलम, रवींद्र कुमार और शशिकांत तिवारी प्रशिक्षण देंगे। शिविर का संचालन मनोज कुमार नीलम ने किया। आयोजन में राकेश कुमार पांडेय, हेमलता, रीता सिंह, अमर बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ
भावां। शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा में मंगलवार को पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला संगठन कमिश्नर एवं ट्रेनर बालकरन यादव ने स्काउट-गाइड के महत्व के साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। कहा कि इससे बच्चों में सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी और सहयोग की भावना विकसित होती है। प्रशिक्षक शशिकांत राय व निलेश कुमार ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह उर्फ ग्रीन गुरुजी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नील रतन सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।