फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर से लेकर जनसभा स्थल तक हो रही तैयारी, इस अंदाज में होगा प्रधानमंत्री का स्वागत

Fri, 15 Feb 2019 10:22 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 15 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi will address people in varanasi
- फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के वाराणसी में आगमन की तैयारियां जोरों पर है। उनका जनसभा स्थल तय होने के बाद बैरिकेडिंग और टेंट लगने शुरू हो गए है। 19 फरवरी को गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) दर्शन भी करेंगे। देखें आगे की स्लाइड्स...

Narendra modi will address people in varanasi
- फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi)  के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को फाइनल टच दिया जा रहा है। सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान कुछ क्षेत्र को प्रतिबंधित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री यहां आयोजित लंगर में भी शामिल होंगे।

Narendra modi will address people in varanasi
- फोटो : amar ujala

अब तक की जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi)  सीर गोवर्धन से बीएचयू, डीएलडब्ल्यू और औढ़े गांव तक सड़क मार्ग से जाएंगे। इसलिए उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके काफिले पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की जाएगी। औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 2130 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं की सौगात देंगे। बुधवार को एसपी ग्रामीण, ट्रैफिक और एडीएम ने औढ़े में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra modi will address people in varanasi
- फोटो : amar ujala

पीएम बीएचयू में पं. महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) का लोकार्पण करेंगे। पीएम कैंसर संस्थान और डिस्कवरी सेंटर का अवलोकन भी करेंगे। डीएलडब्ल्यू में तैयार 10 हजार अश्व क्षमता के कनवर्टेड इंजन प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां पीएम इंजन के अवलोकन के साथ उसकी खूबियां जानेंगे। कनवर्टेड इंजन को सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
Narendra modi will address people in varanasi
- फोटो : amar ujala

वहीं, सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास जयंती की तैयारियां भी पूरी होने के करीब हैं। कारीगर मुख्य पंडाल तैयार बना रहे हैं। मंदिर के सेवादार और नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ छितुपुर से डाफी तक जाने वाले मार्ग पर स्थित रविदास गेस्ट हाउस के सामने कूड़े-कचरे के अंबार को तो हटा दिया गया है लेकिन सीवर सड़क पर बह रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed