{"_id":"5ba0c0b3867a557eb1675da3","slug":"narendra-modi-gave-details-of-his-work-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः पीएम मोदी ने दिया अपने काम का ब्योरा, बताया- किस तरह बदली काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः पीएम मोदी ने दिया अपने काम का ब्योरा, बताया- किस तरह बदली काशी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दूसरे दिन बीएचयू से यहां की जनता को करोड़ों रुपये को सौगात दी। इसके साथ ही अपने चार सालों के काम का हिसाब दिया। केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाएं गिनाते हुए पीएम मोदी ने वाराणसी में सड़क, रेल, गैस, एलईडी, वायुसेवा के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : self
पीएम ने बताया कि मडुआडीह फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर बने सामने घाट पुल के पूरा होने से, रामनगर आना-जाना और आसान हुआ है। कई दशकों से अंधरा पुल को चौड़ा करने का काम अटका हुआ था। इस काम को भी पूरा किया गया है।
varanasi
- फोटो : self
उन्होंने बताया कि आधे शहर से लटकते हुए तार गायब हो गए हैं। बाकी जगहों पर भी इन तारों को जमीन के भीतर बिछाने का काम तेजी से जारी है। बिजली से जुड़े पांच प्रोजेक्ट में से एक में पुरानी काशी को बिजली के लटकते तारों से छुटकारा दिलाने का काम शुरू है। नए विद्युत उपकेंद्र से कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : self
पीएम मोदी ने कहा कि एलईडी बल्ब से रोशनी बढ़ी है और बिजली के बिल में कमी आई है। इससे करोड़ों रुपये की बचत की गई है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पीएम ने बताया कि सबसे अधिक चर्चित स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि काशी ने स्वच्छता के मामले में परिवर्तन देखा है, गलियों, घाटों, सड़कों पर स्वच्छता अब स्थायी हो चुकी है। जापान के पीएम शिंज आबे समेत कई विदेशी नेताओं ने वाराणसी की तारीफ की है, जापान ने तो काशी को कन्वेंशन सेंटर को तोहफा भी दिया है।