{"_id":"5ba157a1867a557ff0706ed8","slug":"pm-modi-varanasi-visit-14th-time-see-the-main-events","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के 14वें दौरे पर 17 घंटे रहे पीएम मोदी, तस्वीरों में देखें प्रमुख झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के 14वें दौरे पर 17 घंटे रहे पीएम मोदी, तस्वीरों में देखें प्रमुख झलकियां
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14वां काशी दौरा कई मायनों में खास रहा। जन्मदिन के मौके पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया तो अगले दिन काशी की जनता से संवाद कर अपने अपने चार साल के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कुल मिलाकर 17 घंटे के प्रवास में प्रधानमंत्री ने काशी की जनता को अपनेपन का संदेश दिया। 68वें जन्मदिन पर संसदीय क्षेत्र में मिला अभूतपूर्व अपनापन पीएम मोदी को हमेशा याद रहेगा। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दोपहर तक ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान की प्रमुख झलकियां देखें तस्वीरें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र में मना कर पीएम मोदी ने यहां के जन-जन से अपने रिश्तों को और मजबूती दी। सोमवार की शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने नरउर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से संवाद किया। इसके बाद डीरेका में कूड़ा बीनने वाले बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपना दोस्त बनाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री मंडुवाडीह स्टेशन पर अपना प्रोटोकाल तोड़कर पहुंचे। वहां मौजूद यात्रियों के बीच स्टेशन का निरीक्षण कर विकास कार्य, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर बैठक कर समीक्षा की।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जनसभा में बनारसी अंदाज में बातचीत शुरू कर पीएम ने एक बार फिर काशी से अपना नाता जोड़ा। 17 घंटे के प्रवास के दौरान पीएम ने संगठन के लोगों से दूरी रखी और अपने इस दौरे को जनता के साथ ही जोड़े रखा। बीएचयू में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दोपहर 1:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी ने बीएचयू में आयोजित जनसभा में राजनीति से दूरी बनाए रखी। अपने 44 मिनट के भाषण में पीएम ने केवल अपने चार साल के काम काज की बात की। महामना के चित्र पर माल्यार्पण और कुल गीत के बाद पीएम ने अपने पूरे भाषण को काशी के विकास और चार साल पहले के हालत पर ही केंद्रित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बीएचयू की जनसभा के दौरान बनारसी अंदाज में कहा काशीवासियों को मेरा प्रणाम बा, हमरे काशी क लोगन हमें एतना प्यार देहलन, सच में मन ह्दय गदगद हो जाला, आप लोगन क बेटा हई, समय निकाल बार बार काशी आवै क मन करेला। अपने भाषण के शुरू में पीएम ने जैसे ही हर हर बोला तब तक जनता ने भी उनके सुर में सुर मिलाकर हर हर महादेव का उद्घोष किया। काशी में हर किसी का अभिनंदन हर हर महादेव से होता है। इसी परंपरा का निर्वहन पीएम ने किया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में अपने 68वें जन्मदिन 68वां आम का पौधा लगाया। इसके पूर्व बीएचयू के छात्रों ने विभिन्न किस्मों के 67 पौधे लगाए थे। पीएम की जनसभा से पूर्व बीएचयू में काशी के बदलते विकास की फिल्म दिखाई गई। इनमें विश्वनाथ कॉरिडोर, आईपीडीएस के तहत बिजली के तारों से दिलाई गई मुक्ति, एलईडी लाइट के अलावा अटल इंक्यूबेशन सेंटर से जुड़ी फिल्म दिखाई गई।