{"_id":"5b434dc04f1c1b82698b50fe","slug":"munna-bajrangi-name-is-trending-in-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हुआ मुन्ना बजरंगी, लोग पूछ रहे- जेल में अगला नंबर किस का?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हुआ मुन्ना बजरंगी, लोग पूछ रहे- जेल में अगला नंबर किस का?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
social media
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे यूपी को अपने नाम से थर्रा देने वाला कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का जीवन अपराध की दुनिया में टॉप पर था तो वहीं हत्या के बाद वह सोशल मीडिया में भी टॉप पर नजर आया। सोमवार को मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं आम हो गई।#MunnaBajrangi और #माफिया डॉन ट्विटर के शीर्ष ट्रेंड में आ गया। फेसबुक पर पोस्ट और कमेंट्स की बौछार होने लगी। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या लिखा गया?
Munna Bajrangi
ट्विटर के अलावा भी फेसबुक और वाट्सएप पर भी हत्या की तस्वीरों संग अपराध की दुनिया में सक्रियता की कहानियां भी सुबह से आपस में साझा होती रहीं। खासकर पूर्वाचल से संबंध होने के कारण गाजीपुर-जौनपुर और बनारस आदि जिलों में इससे जुड़ी खबरें दिन भर चर्चा में रहीं।
अनिल त्यागी मुन्ना बजरंगी
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेंड में शामिल होते ही हत्या और पुराने कारनामों की सूची आम होने लगी। खबरों से लेकर सत्ता और सियासत की बातों और अपराध की दुनिया की कहानिया भी सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा कर अपराध की दुनिया पर चर्चा की। फेसबुक यूजर नितिन राय ने लिखा-जेल में अब अगला नंबर किसका?
विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bajrangi
एक यूजर ने लिखा कि, जेल में अब आगे किसका नंबर है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, जैसे करता था हत्या वैसे हुआ अंत। ट्विटर पर आरती शर्मा ने लिखा, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का बागपत जेल में मर्डर (अभी तक तो फिल्मों में देखी थी अब सच में होने लगा)
विज्ञापन
गुर्गे चाय-सिगरेट का मजा लेते रहे
- फोटो : amar ujala
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, माफिया डॉन प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की आज सुबह बागपत जेल मे 10 गोली मारकर हत्या काफी लोग गलत बोल रहे है पर बिलकुल सही हुआ है इस जयचंद के साथ इसका अंजाम यही होना चाहिए था।
यूपी के कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या
— सिमरन सिंह 【 देश की आवाज 】 (@Dr_SimranSingh) July 9, 2018
योगी जी वाह, योगी जी धीरे धीरे😎@Dr_SimranSingh #MunnaBajrangi #MumbaiRains #MondayMotivation