{"_id":"5b7bcc8042c79206ed67cc58","slug":"miss-and-mrs-banaras-competition-final-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मिस-मिसेज बनारस के लिए रैंप पर उतरीं ब्यूटी क्वींस ने बिखेरा जलवा, इनके सिर सजा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मिस-मिसेज बनारस के लिए रैंप पर उतरीं ब्यूटी क्वींस ने बिखेरा जलवा, इनके सिर सजा ताज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में वात्सल्य सोसायटी की ओर से आयोजित पहली मिस बनारस व मिसेज बनारस प्रतियोगिता के फाइनल में ब्यूटी क्वींस ने रैंप पर जलवा बिखेरा। इसके बाद पुरस्कारों की घोषणा होते ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
बनारसी सिल्क और हैंडलूम के प्रमोशन के साथ ही बनारस की प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिए मिसेज व मिस बनारस के ग्रैंड फिनाले का आयोजन सोमवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल में किया गया।
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
मिसेज बनारस में 18 और मिस बनारस में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिस बनारस का खिताब शिवांगी और मिसेज बनारस के दो वर्गों का खिताब ओईसी डॉन और दीपमाला केशरी के सिर सजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
वात्सल्य सोसायटी व फैशन डिजाइनर मुकीम अख्तर के संयुक्त तत्वावधान में मिसेज व मिस बनारस के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक कर जलवे बिखेरे। संगीत की तेज धुन पर बनारसी परिधानों में सजी मॉडल्स जब रैंप पर उतरीं तो दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन, इंडो वेस्टर्न और गाउन के राउंड में बनारसी सिल्क ब्रोकेट व हैँडलूम के परिधानों में सजी मॉडल्स ने बॉलीवुड के गीतों पर कदमताल करते हुए जजों के सामने दावेदारी पेश की। ग्रैंड फाइनल का शुभारंभ मिसेज इंडिया अंजली श्रीवास्तव, पूजा राय, नलिनी मिश्रा, ईशा, दिव्या यादव और अर्पिता वीर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। राष्ट्रगान के बाद फैशन शो की विधिवत शुरूआत की गई।