फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : फिल्मी दुनिया के 'मिर्जापुर' से बहुत अलग है असली मिर्जापुर, ये है खासियत

Sat, 24 Oct 2020 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Oct 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur district is very different from Mirzapur web series in the film world
सांसद अनुप्रिया पटेल, चुनार किला और मिर्जापुर पोस्टर और घंटा घर। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर वेब सीरीज का दूसरा भाग आ गया है। इस भाग में भी पहले भाग की तरह, खून-खराबा, गालियां, लाशें और गोलीबारी दिखाई गई है। मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का एक जिला है। उसी जिले के नाम पर इस वेब सीरीज का नाम रखा गया है और वहीं की कहानी दिखाई गई है। क्या सच में मिर्जापुर ऐसा ही है, जैसा कि इस सीरीज में दिखाया गया है। देखें अगली स्लाइड्स में जानिए...

Mirzapur district is very different from Mirzapur web series in the film world
मां विंध्यवासिनी की पूजा। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर (विंध्याचल) धाम भारत में हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यहां गंगा नदी बहकर आगे निकलती है। विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दरबार में हर साल करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता भी बहुत है। पर्यटन के हिसाब से भी काफी महत्वपूर्ण है। वाराणसी से मिर्जापुर करीब 70 किमी दूर है। बनारस आने वाले ज्यादातर पर्यटक चुनार किला, विंध्याचल जरूर आते हैं।

Mirzapur district is very different from Mirzapur web series in the film world
चुनार का किला - फोटो : facebook

इसके अलावा सीताकुंड, लाल भैरव मंदिर, मोती तालाब, टांडा जलप्रपात, विल्डमफॉल झरना, तारकेश्वर महादेव, महा त्रिकोण, शिवपुर, गुरुद्वारा गुरु दा बाघ और रामेश्वर, देवरहा बाबा आश्रम आदि यहां प्रसिद्ध है। भारत का अंतर्राष्ट्रीय मानक समय भी मिर्जापुर जिले के अमरावती चौराहा के स्थान से लिया गया है। मिर्जापुर लालस्टोन के लिए बहुत मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur district is very different from Mirzapur web series in the film world
अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर की सांसद और अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष इस वेब सीरीज के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि यह वेब सीरीज मिर्जापुर जिले की छवि को लोगों के बीच गलत तरीके से पेश कर रही है। इससे वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सांसद अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट करते हुए मिर्जापुर-2 के खिलाफ जांच की मांग की है। अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है।

विज्ञापन
Mirzapur district is very different from Mirzapur web series in the film world
घंटा घर। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने ट्वीट किया है कि पीएम और सीएम के नेतृत्व में मिर्जापुर विकासरत है। यह समरसता का केंद्र है। मिर्जापुर नामक वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इन्होंने मांग की है कि इसकी जांच होनी चाहिए और इसके खिलाफ कार्रवाई हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed