फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gaipura transport contractor's contract suspended; notice issued.

Mirzapur News: गैपुरा के परिवहन ठेकेदार का ठेका निलंबित, नोटिस दिया

Wed, 02 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gaipura transport contractor's contract suspended; notice issued.
खाद्यान्नों की कालाबाजारी का आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। एमडीएम के खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में मंगलवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक ने गैपुरा के परिवहन ठेकेदार का ठेका निलंबित कर दिया है। नोटिस जारी कर एक हफ्ते में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।

छानबे ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों के कोटेदारों के यहां एमडीएम का खाद्यान्न पहुंचाने जा रहे दो ट्रकों को शनिवार रात गैपुरा पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया था। आरोप लगा था था कि एमडीएम के खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही है। लालगंज के पगार गोदाम से ठेकेदार के तीन ट्रकों से एमडीएम का खाद्यान्न छानबे ब्लॉक के कामापुर, विजयपुर, भटेवरा, बदेवरा, विरौरा, बिरोही, कटरा सर्रई, खमरिया, धौरहरा, हरगढ़, रैपुरी, नौगांव, बभनी व कुशहा आदि स्थानों पर भेजा गया था। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। वाहनों का जीपीएस लोकेशन मांगा गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संभागीय खाद्य नियंत्रक ने ठेका निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed