{"_id":"6a972bb6ca893047cc0f80c8","slug":"emphasis-placed-on-making-women-self-reliant-by-connecting-them-with-self-help-groups-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-160425-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी। सिटी ब्लॉक में मंगलवार को प्रेरणा दिवस पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ ने की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन और उनकी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बीडीओ मृदुला सिंह ने कहा कि समूहों के संचालन में पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की अपील की। समूह सखियों ने महिलाओं को समूह गठन और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
महिलाओं ने समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनने में रुचि दिखाई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने और समूहों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास इंद्रजीत सिंह समेत समस्त खंड मिशन प्रबंधक और समूह सखियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में निशा, संगीता, शांति, उर्मिला और पूनम समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।