{"_id":"5baf895a867a55013856ae16","slug":"minister-dharmpal-singh-gave-disputed-statement-on-vivek-tiwari-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक मर्डर केस में योगी सरकार के मंत्री ने दिया विवादित बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक मर्डर केस में योगी सरकार के मंत्री ने दिया विवादित बयान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
dharmpal singh
- फोटो : amar ujala
यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को लेकर विवादित बयान दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार में गोली केवल अपराधियों को लगती है। अपराधी वही मारा जा रहा है, गोली उसी को लग रही है जो वास्तव में क्रिमिनल है।
dharmpal singh
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जो समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडाराज, माफियाराज था उन्हीं चीजों को हम ठीक कर रहे हैं। बाकी सब ठीक ठाक है। अपराधियों से कोई समझौता नहीं करेंगे। न्याय सभी को मिलेगा तुष्टीकरण किसी का नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : google
जो गलती करेगा उसे दंड मिलेगा किसी भी हाल में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में गलत एनकाउंटर नहीं हो रहे हैं। तिकड़बाजों की करतूत से जनता वाकिफ है। सपा के लोग तिकड़म करते आ रहे हैं। इस बार भी उनकी ओर से तिकड़म किया जा रहा है।
विज्ञापन
विवेक तिवारी
- फोटो : amar ujala
मंत्री ने कहा कि देश व राज्य के साथ साथ काशी का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के सांसद हैं। साथ ही कहा कि राजा का राज जहां खत्म होता है वहां से योगी राज शुरू होता है।