फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए स्पेन की मारिया से, संस्कृत की पढ़ाई के लिए छोड़ दी एयर होस्टेस की नौकरी

Wed, 03 Mar 2021 12:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Maria of Spain gets gold medal in Sanskrit University convocation
स्पेन की मारिया रूईस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्पेन की मारिया रूईस ने स्वर्ण पदक पाकर नया इतिहास रच दिया। मारिया ने बताया कि वह तीन साल पहले वाराणसी आईं और विश्वविद्यालय के शास्त्री पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू की। मारिया हिंदी, इंग्लिश, जर्मन, स्पेनिश के अलावा संस्कृत भी अच्छी तरह से बोलना जानती हैं।



उन्होंने बताया कि वह एयर होस्टेस थीं, लेकिन संस्कृत के प्रति मन में उत्सुकता थी, इस वजह से नौकरी छोड़ दी। मारिया ने सोशल वर्क की पढ़ाई भी की। उन्होंने गुरुकुल ट्रस्ट में रहकर पहले संस्कृत की जानकारी ली फिर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उन्होंने कहा कि काशी आकर मैंने संस्कृत की इस विशेषता को जाना है, अब भाषा की इन विशेषताओं को शिक्षक बनकर समाज तक पहुंचाना ही मेरा सपना है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Maria of Spain gets gold medal in Sanskrit University convocation
पदक पाने की खुशी जाहिर करता छात्र - फोटो : अमर उजाला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध सहित अन्य पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की डिग्रियां उन तक हर हाल में पहुंचाई जाएं। अभी भी प्रदेश के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से डिग्रियां पड़ी हैं। 

Maria of Spain gets gold medal in Sanskrit University convocation
पदक पाने की खुशी जाहिर करता छात्र - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों की तीन साल की डिग्रियों को छात्रों तक डाक के माध्यम से पहुंचाए जाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को इस आशय का पत्र भेजकर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maria of Spain gets gold medal in Sanskrit University convocation
पदक पाने की खुशी जाहिर करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बहुत से ऐसे छात्र हैं, जो किन्हीं कारणों से अपनी डिग्री नहीं ले जा सके हैं। अब उन्हें परेशानी न हो, इसलिए सभी डिग्रियों को तैयार कराकर उन तक पहुंचाई जाए। उधर, राज्यपाल के अह्वान के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से तीन साल की डिग्री वितरण की सूची तैयार कराई जा रही है, जिससे कि सही संख्या पता चल सके।

विज्ञापन
Maria of Spain gets gold medal in Sanskrit University convocation
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

संस्कृत विश्वविद्यालय में केवल वर्ष 2020 की करीब 17 हजार डिग्रियां पड़ी हैं। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि जल्द ही नियमानुसार सभी विद्यार्थियों को डिग्रियां भेज दी जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed