फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकीदत के साथ उठा गम-ए-हुसैन का आखिरी जुलूस

Fri, 09 Dec 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Dec 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
last procession march of gam e hussain with respect
हर ओर ..या हुसैन, या हुसैन अलविदा की सदाएं गूंजती रही - फोटो : अमर उजाला

दो महीना आठ दिन के गम-ए-हुसैन का आखिरी साठे का जुलूस शनिवार को पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ उठाया गया।



दालमंडी स्थित पुरानी अदालत शब्बीर और सफदर के अजाखाने से नौहों और मातम संग आमारी, दुलदुल और अलम का ये जुलूस सुबह दस बजे उठा।

सैकड़ों की तादाद में जंजीर और कमा का मातम किया

last procession march of gam e hussain with respect
गम-ए-हुसैन का आखिरी साठे का जुलूस शनिवार को पूरी अकीदत और ऐहतराम के साथ उठाया गया - फोटो : अमर उजाला

हर ओर ..या हुसैन, ...आई जेहरा की सदा, या हुसैन अलविदा की सदाएं बुलंद हो रही थीं। नई सड़क पहुंचने पर सैकड़ों की तादाद में बच्चों, नौजवानों यहां तक कि बुजुर्गो ने भी जंजीर और कमा का मातम किया।
खुद को लहुलूहान कर अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की।

गम-ए-हुसैन का आखिरी जुलूस

last procession march of gam e hussain with respect
जुलूस सुबह दस बजे उठा - फोटो : अमर उजाला

हैदर हुसैन और अनवर काजिम मुन्ने के संयोजन में उठे जुलुस में अंजुमन हैदरी नौहा और मातम करती चल रही थी। काली महल पर मौलाना नदीम असगर ने तकरीर की। यहां पर शाद सिवानी और अब्बास मोहम्मदाबादी ने कलाम पेश किया।
पितरकुंडा पर मौलाना कैसर अब्बास आजमी ने और नई पोखरी पर मौलाना अब्बास इरशाद ने तकरीर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना जहीन हैदर ने आमारियों का परिचय कराया

last procession march of gam e hussain with respect
या हुसैन अलविदा की सदाएं गूंजती रही - फोटो : अमर उजाला

जुलूस के फातमान पहुंचने पर मौलाना जहीन हैदर ने आमारियों का परिचय कराया। मौलाना एजाज हसनैन गदीरी ने अंतिम मजलिस को खिताब किया। नौहा पढ़ने वालों में शराफत अली, आफताब हुसैन, लियाकत अली, शराफत नकवी, साहब जैदी, सूफी खान, मोहम्मद शानू, अंसार बनारसी आदि शामिल थे।

विज्ञापन

अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की।

last procession march of gam e hussain with respect
अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की। - फोटो : अमर उजाला

जुलूस अब्बास रिजवी शफक, अब्बास मुस्तफा शमसी की देखरेख में उठे इस जुलूस में शामिल लोगों का शुक्रिया असकरी रजा सईद ने किया। संचालन सैयद फरमान हैदर ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed