फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू धर्म से प्रभावित हुआ रशियन जोड़ा, काशी में अग्नि को साक्षी मानकर लिए फेरे

Sun, 25 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Russian couple married in varanasi because of influenced to hindu religion
varanasi - फोटो : amar ujala
धर्म नगरी काशी में चौसट्ठी घाट स्थित चौसट्ठी माता के मंदिर में शुक्रवार को एक विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रशिया के रहने वाले आंद्रे व एन्ना एंड्रिस ने अग्नि को साक्षी मानकर यहां साथ फेरे लिए। इस विदेशी प्रेमी युगल ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर तथा सिंदूरदान कर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Russian couple married in varanasi because of influenced to hindu religion
varanasi - फोटो : amar ujala
आंद्रे और एन्ना एंड्रिस ने बताया कि उन दोनों को रशिया में ही प्रेम हुआ। वे हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी हिंदू रीति-रिवाज से करने की ठानी। नवविवाहित जोड़े ने बताया कि वे भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं, यही कारण है कि शादी के लिए उन्होंने काशी को चुना। 

 
Russian couple married in varanasi because of influenced to hindu religion
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार को यहां तीन ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ इनका विवाह संपन्न कराया है। विवाह के दौरान सात फेरों के वचनों का अर्थ भले ही आंद्रे व एन्ना समझ न पाए हों, पर संकेतों में इसपर सहमति जताते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russian couple married in varanasi because of influenced to hindu religion
varanasi - फोटो : self
विदेशी जोड़े की शादी के मौके पर उनके परिजनों की जगह काशी में बने उनके नए मित्र शामिल हुए, स्थानीय लोगों ने ही कन्यादान की रस्म निभाई। दोनों ने ही विवाह के बाद हिंदू संस्कृति के अनुरुप विवाह के आयोजन को काफी अनोखा और दैवीय अनुभव बताया।

 
विज्ञापन
Russian couple married in varanasi because of influenced to hindu religion
varanasi - फोटो : amar ujala
आंद्रे और एन्ना एंड्रिस के अनुसार वे दोनों प्रेम विवाह के अवसर तलाश रहे थे। इस शुभ काम में काशी के उनके मित्रों ने भी मदद की। काशी में इससे पहले भी कई विदेशी जोड़ो ने शादी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed