{"_id":"5a7d7a094f1c1b4e588b7992","slug":"kashi-enamelling-attract-foreigner-in-saudi-arabia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी की गुलाबी मीनाकारी सऊदी अरब में बिखेर रही जलवा, कलाकारी ऐसी कि सभी हो रहे आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की गुलाबी मीनाकारी सऊदी अरब में बिखेर रही जलवा, कलाकारी ऐसी कि सभी हो रहे आकर्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Feb 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
enamelling
- फोटो : अमर उजाला
काशी की गुलाबी मीनाकारी सऊदी अरब में जलवा बिखेर रही है। सऊदी अरब के रियाद में सात फरवरी से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय जानाद्रियाह फेस्टिवल में शामिल देश के दो शिल्पियों में काशी का एक शिल्पी अपने उत्पाद के साथ शामिल हुआ है। इसको खासा पसंद किया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
enamelling
- फोटो : अमर उजाला
मीनाकारी से जहां जीआई उत्पादों की पहचान मजबूत हो रही है वहीं, विदेशी कलाप्रेमी भी काशी के खूबसूरत शिल्प से रूबरू हो रहे हैं। बनारस के लालघाट निवासी नेशनल अवार्डी व गुलाबी मीनाकारी के मास्टर शिल्पी कुंज बिहारी सिंह इस प्रदर्शनी में शामिल हुए हैं। सऊदी अरब के विश्वप्रसिद्ध जानाद्रियाह फेस्टिवल में अपना हुनर सात फरवरी से दिखा रहे हैं।
enamelling
- फोटो : अमर उजाला
जीआई विशेषज्ञ तथा ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से पूरे देश से सिर्फ दो ख्याति प्राप्त शिल्पियों को लाइव डिमांस्ट्रेशन के लिए इंडियन हैंडीक्राफ्ट पवेलियन के लिए चुना गया जिसमें काशी के कुंज बिहारी भी एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
enamelling
- फोटो : अमर उजाला
कुंज बिहारी सात से 24 फरवरी तक सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में रहेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भारत की तरफ से उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भागीदारी की।
विज्ञापन
enamelling
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भारतीय पवेलियन में आकर हस्तशिल्प का लाइव प्रदर्शन देखा। यह जीआई पंजीकृत उत्पादों को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान का उदाहरण है। शिल्पियों में इसको लेकर एक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।