फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा 2018: काशी में महाकुंभ जैसा नजारा, गंगा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Fri, 23 Nov 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan Mela 2018 Shubh Muhurat Importance Significance Timing
ganga snan - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार को काशी के गंगा तटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। चौरासी घाटों पर स्नान का उत्सव किसी कुंभ से कम नहीं था। कहीं समूहबद्ध महिलाओं के गंगा गीत गूंज रहे थे तो कहीं दीपदान और पूजा, अर्घ्यदान। गंगा पार स्नान के बाद रेत से विष्णु और शिव की प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने आरती उतारी और घर, परिवार के साथ समाज के मंगल की कामना की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Kartik Purnima Ganga Snan Mela 2018 Shubh Muhurat Importance Significance Timing
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर छह लाख से अधिक लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान है। गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद से ही दशाश्वमेध घाट पर जाने वाली सड़कों पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ने लगा। भोर तक दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, गंगा महल घाट पैक हो गए। कहीं खड़ा होने की भी जगह नहीं बची।
 
Kartik Purnima Ganga Snan Mela 2018 Shubh Muhurat Importance Significance Timing
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
पुण्य की डुबकी लगाने वालों का रेला इस कदर उमड़ा कि घाटों पर जहां तक नजर जाए, वहां तक सिर्फ स्नानार्थियों के ही सिर नजर आने लगे। हालत यह हुई कि घाट पर जगह न होने की वजह से प्रशासन को स्नानार्थियों के जत्थों को सड़कों पर ही जहां-तहां रोकना पड़ा। लाउड स्पीकर से सूचना प्रसारित कर घाट खाली कराए जा रहे थे, ताकि इंतजार में खड़ी भीड़ को स्नान के लिए घाटों पर जाने के लिए छोड़ा जा सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan Mela 2018 Shubh Muhurat Importance Significance Timing
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
इस रेला में सैकड़ों बच्चे-महिलाएं अपनों से बिछड़ गए। गंगा के दोनों किनारों पर मेले जैसा मंजर था। अस्सी घाट, राजघाट पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व पर नगर निगम प्रशासन की उदासीनता से श्रद्धालुओं को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। स्नान घाटों पर लाखों का रेला उमड़ने के बाद अस्थायी चेजिंग रूम कम पड़ गए। 
 
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan Mela 2018 Shubh Muhurat Importance Significance Timing
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
साड़ियों के परदे लगाकर महिलाएं कपड़े बदलने के लिए विवश हुईं। इस दौरान लोग प्रशासन को कोसते रहे। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भीड़ का दबाव बढ़ने पर प्रशासन को आनन-फानन में दशाश्वमेध घाट जाने वाले स्नानार्थियों को रोकना पड़ा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed