फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादगार अंदाज में काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, आज शाम होंगे कई कार्यक्रम

Fri, 23 Nov 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Nov 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Dev deepawali fetival celebration will be Rememberable  this year
dev deepawali - फोटो : facebook
शिव की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाली देव दीपावली का नजारा देखने के लिए देश विदेश के लोगों ने शहर में डेरा डाल दिया है। वैसे तो देव दीपावली की यह परंपरा  वर्षों से चली आ रही है लेकिन इस बार खास आयोजन के कारण लोगों की नजर इस अनूठे आयोजन पर है। मुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री और फिल्मी सितारे आज वाराणसी आएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड देव दीपावली का नाम शामिल होने वाला है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Dev deepawali fetival celebration will be Rememberable  this year
dev deepwali - फोटो : अमर उजाला
पहली बार देव दीपावली पर काशी के 16 घाटों पर उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से विशेष आयोजन है। इस दौरान लोक कलाओं के साथ-साथ सूफी संगीत सहित कई और कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। देव दीपावली के आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजघाट से करेंगे। राजघाट पर आयोजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री नौका विहार करते हुए अस्सी घाट पर देव दीपावली की छटा निहारेंगे। शासन की ओर से पहली बार 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
Dev deepawali fetival celebration will be Rememberable  this year
dev deepwali - फोटो : अमर उजाला

अस्सी घाट, पंचकोट घाट,महानिर्वणी घाट,चौकी घाट,मानसरोवर घाट,राजा घाट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट, गंगा महल घाट, राम घाट,हनुमानगढ़ी घाट, बद्रीनारायण घाट, त्रिलोचन घाट,नंदेश्वर घाट,तेलियानाला घाट और निषाद घाट पर विविध सांस्कृतिक आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया है। कहीं डांडिया तो कहीं घूमर, कहीं ओडिसी नृत्य तो कहीं  काल वेलिया नृत्य का नजारा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dev deepawali fetival celebration will be Rememberable  this year
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
 राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गंगा की लहरों पर तीन बार लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। वहीं हर्षदीप कौर का सूफी गायन होगा। गंगा उस पार रेती पर आतिशबाजी की भी तैयारी है। संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि देव दीपावली पर देश की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होंगे। वहीं विदेशी पर्यटकों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
Dev deepawali fetival celebration will be Rememberable  this year
dev deepwali - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली देव दीपावली पर काशी का वातावरण अद्भुत एवं अलौकिक होता है। इस पर्व को इस बार भव्य रूप से मनाने की तैयारी है।  गंगातट पर उतरे देवलोक की छवि जैसी है काशी की देव दीपावली। दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को काशी में गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर दीपों का अद्भुत जगमग प्रकाश 'देवलोक' जैसे वातावरण की सृष्टि करता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed