फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी बीएचयू में ‘काशी यात्रा’ का आगाज, आईआईटीयंस ने लगाया फैशन शो का तड़का

Fri, 18 Jan 2019 10:41 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 18 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU cultural fest kashi yatra start by fashion show
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा में प्रतिभाग करने दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद आदि जगहों से आईआईटीयंस गुरुवार को कैंपस पहुंचे। तीन दिवसीय समारोह के मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होंगे लेकिन इसके पहले गुरुवार को दिन में फैशन शो मेराज के पहले राउंड में रंग बिरंगे परिधानों से सजे प्रतिभागियों ने मंच पर धमाल मचाया।   आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
IIT BHU cultural fest kashi yatra start by fashion show
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 शाम को औपचारिक उदघाटन के बाद काव्य मंजरी में जाने माने शायर राहत इंदौरी, रुपेश सक्सेना, गौरी मिश्रा ने अपनी शायरी से गुदगुदाया।  स्वतंत्रता भवन में गुरुवार के कार्यक्रम की शुरूआत फैशन शो मेराज के तहत मिस और मिस्टर काशीयात्रा में आईआईटी बीएचयू, एमिटी लखनऊ, सनबीम कॉलेज, बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, लखनऊ विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों के 275 प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक किया। 

 
IIT BHU cultural fest kashi yatra start by fashion show
varanasi - फोटो : self
इसमें पारंपरिक परिधानों से लेकर आधुनिक परिधानों के साथ प्रतिभागी उतरे। बालीवुड गीतों के बीच कैटवॉक और अपनी कला के प्रदर्शन से सबका ध्यान भी अपनी ओर खींचा। हर एक प्रस्तुति पर दर्शक ताली बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे। फैशन डिजाइनर माधुरी मिश्रा और हैदराबाद की यशस्वी आनंद ने निर्णायक की भूमिका निभाने के साथ ही प्रतिभागियों को फैशन डिजाइन से जुड़ी बारीकियां भी बताई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT BHU cultural fest kashi yatra start by fashion show
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में 20 जनवरी तक चलने वाले काशीयात्रा का शाम को पद्मभूषण छन्नू लाल मिश्र ने किया। काशीयात्रा के बारे में कहा कि काशीयात्रा का मतलब यही है कि काशी का यह प्रोग्राम हमेशा चलते रहे। दुनिया भर में काशी ही एक ऐसा शहर है जो हमेशा चलता रहता है। कार्यक्रम में छन्नूलाल मिश्र ने करे गंगा मईया के धार करे सबके बेड़ा पार, मुक्ति के यही द्वार है के माध्यम से मां गंगा का गुणगान किया। 

 
विज्ञापन
IIT BHU cultural fest kashi yatra start by fashion show
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवाओं को इस तरह के आयोजन में बढ़चढ़कर भागीदारी करते रहने का आह्वान किया। निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने प्रतिभागियों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय ने बताया कि काशीयात्रा के माध्यम से केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार और संस्कृति को जानने-समझने का मौका मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed