{"_id":"5c4053c1bdec2273344b085a","slug":"playback-singer-bharti-gupta-musical-night-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरमयी शाम: प्लेबैक सिंगर भारती गुप्ता की सुरों की तपिश से गरम हुई सर्द रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरमयी शाम: प्लेबैक सिंगर भारती गुप्ता की सुरों की तपिश से गरम हुई सर्द रात
Thu, 17 Jan 2019 03:36 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
bharti gupta
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारवाड़ी युवा मंच गंगा की ओर से वाराणसी में आयोजित म्यूजिकल नाइट सुरमयी शाम में इंडो वेस्टर्न गीत पर सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। इंडियन आयडल फेम और जानी मानी प्लेबैक सिंगर भारती गुप्ता ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bharti gupta
- फोटो : अमर उजाला
प्ले बैक सिंगर भारती गुप्ता जैसे ही मंच पर आई, सदस्यों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। ‘जादूगर सइयां छोड़ो मोरी बैयां, हो गई आधी रात अब घर जाने दो’ के माध्यम से पति-पत्नी के बीच ठिठोली को बताया।
bharti gupta
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ‘इक प्यार का नगमा है, मौजो की रवानी है’, ‘कजरा मोहब्बत वाला, अंखियों में ऐसे डाला’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। भारती ने ‘दम मारो दम’, ‘बीड़ी जलइले जिगर से पिया’, ‘लैला मै लैला’ जैसे इंडो वेस्टर्न गीतों पर सभी को झूमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharti gupta
- फोटो : अमर उजाला
गीत संगीत के बीच सदस्यों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीते। यूफोरिया बैंड के कलाकारों की प्रस्तुति समारोह के आकर्षण का केंद्र रही। लंका स्थित आदित्य वाटिका में रविवार शाम 7 बजे शुरू म्यूजिकल नाइट में संस्था के सदस्यों ने परिवार संग पहुंचकर मस्ती की।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गाने का मुखड़ा पहचान कर उसे गाने, हाउजी गेम्स, लाटरी में भी सदस्यों ने भाग लिया और पुरस्कार जीते। संस्था की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने सभी सदस्यों को नए साल की बधाई दी। इस बीच रीना डिडवानिया, सुनीता जालान, मीता मरोलिया सहित सदस्यों ने गायिकी से छाप छोड़ी।