{"_id":"5b51f4fc4f1c1b45748b60d0","slug":"if-u-planing-for-buy-led-tv-then-this-news-is-for-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलईडी टीवी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी टीवी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
led tv
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
संबंधित कंपनी की शिकायत पर मिर्जापुर एवं कटरा पुलिस की ओर से दो दुकानों पर की गई छापेमारी में दोनों दुकानदारों से 32 लोकल एलईडी टीवी बरामद की गई। सभी पर ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगे पाए गए। दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Thomson LED Smart TV
पिछले दिनों एक कंपनी के प्रतिनिधि अजय देवलिया ने शिकायत की थी कि मिर्जापुर में कुछ दुकानदार उनकी कंपनी का लेबल लगाकर लोकल टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बेच रहे हैं जिससे कंपनी का सामान भी नहीं बिक रहा है। यहीं नहीं जल्द सामान खराब होने पर कंपनी का नाम बदनाम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mi LED Smart TV 4
मामले को गंभीरता से लेते हुए कटरा पुलिस ने गुरुवार की शाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा रोड बथुआ तिराहे पर स्थित गीत इलेक्ट्रानिक और शहर कोतवाली के महुवरिया स्थित संतोष इलेक्ट्रानिक पर छापेमारी की। इस दौरान एटलस रेडियो ट्रेडर्स मुंबई के जांच अधिकारियों ने जांच की तो लोकल एसेंबल 32 एलईडी टीवी ऐसी पाई गईं जिनपर संबंधित कंपनी के लेबल लगे थे।
विज्ञापन
Daiwa D32C4S 32 Inch Smart LED TV
शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने गीत इलेक्ट्रानिक के मालिक सुरेंद्र कुमार केशरी पुत्र छेदी लाल निवासी साकेतपुरी कालोनी सबरी कटरा कोतवाली तथा राजेश चौरसिया पुत्र शिवपूजन निवासी तहसील रोड महुवरिया शहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे काफी समय से यह कार्य कर रहे हैं