{"_id":"5b51bfe44f1c1b48748b5f26","slug":"bride-on-ramp-in-varanasi-saw-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : बोल्ड लुक के साथ जब रैंप पर उतरीं दुल्हनें, हर किसी की ठिठक गईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : बोल्ड लुक के साथ जब रैंप पर उतरीं दुल्हनें, हर किसी की ठिठक गईं आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
bride
- फोटो : अमर उजाला
बोल्ड होठ, डार्क आई-लाइनर, कजरारी आंखें और घनी आईलैशेस...। सुर्ख लाल व सुनहरे लहंगे में सजी दुल्हनें रीगल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। मौके पर मौजूद हर कोई सिर्फ उन्हें ही देखता रह गया। आगे की स्लाइड्स मेंदेखें...
bride
- फोटो : अमर उजाला
इनमें खास बात ये थी कि दुल्हनों के मेकअप में पारंपरिकता के साथ एडवांस का समायोजन देखने को मिला। लिपस्टिक और बेस को पूरी तरह से ट्रेडिशनल रखा गया तो आंखों के मेकअप को स्मोकी और बोल्ड लुक देकर मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड को दर्शाया गया।
bride
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के सिगरा स्थित वीएलसीसी में इसी ‘रीगल ट्रेडिशनल लुक’ को लांच किया गया। रैंप पर जब दुल्हन और दूल्हे बनकर मॉडल्स ने कदम रखा, हर किसी की आंखें ठिठक गईं। हिंदू रीति रिवाज से शादी के तैयार दुल्हन के साथ निकाह के लिए भी दुलहन को तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride
- फोटो : अमर उजाला
स्किन टोन से मैच करते बेस व मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया था। इसके अलावा एक मॉडल ने इंगेजमेंट व दूसरी मॉडल ने रोका सेरेमनी के मेकअप को प्रदर्शित किया। इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट विशाल मुद्गल ने बताया कि आजकल दुल्हन को लेटेस्ट मेकअप चाहिए होता है और उनके बड़े बुजुर्ग थोड़ा ट्रेडिशनल मेकअप चाहते हैं।
विज्ञापन
bride
- फोटो : अमर उजाला
इसी को देखते हुए इस खास मेकअप को लांच किया गया है। मौसम को देखते हुए मेकअप वाटरप्रूफ किया गया है। स्किन को नैचुरल दिया गया है। सेंटर हेड प्रशंसा ने सभी का स्वागत किया। दुल्हनों के मेकअप लांच के साथ ही यहां मॉडल्स ने पॉलिथीन बैन का भी अनूठा संदेश दिया।